जनवादी ताकतों को एकजुट कर बनाएंगे शहीदों के सपनों का झारखंड : सुदेश महतो

0
IMG-20251214-WA0029

हजारीबाग में सैकड़ों युवा जुड़े आजसू पार्टी से

RANCHI: आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो रविवार को हजारीबाग टाउन हॉल में पार्टी के मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

और शशिभूषण केसरी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम को श्री महतो के अलावा मांडू विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, महासचिव संजय मेहता आदि नेताओं ने भी संबोधित किया।

सुदेश महतो ने इस मौके पर राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि राज्य को दूरदृष्टि तथा लांग टर्म रोडमैप की आवश्यकता है।

चुनावी लाभ के लिए बनी योजनाएं राज्य की प्रगति में बाधक होंगी। राज्य को वैचारिक प्रबंधन की आवश्यकता है।

सुदेश महतो ने युवाओं का आह्वान किया है कि जनवादी ताकतों को मजबूत कर शहीदों के सपनों का झारखंड बनाएं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चुनावी फायदे के लिए मईया योजना लागू कर दिया, लेकिन महिला सशक्तिकरण के लिए इस सरकार के पास कोई ब्लूप्रिंट नहीं।

इसकी बजाय राज्य सरकार युवा और महिला की शिक्षा और जीवन स्तर में सुधार के लिए लांग टर्म प्लान बनाती तो झारखंड का भला होता।

श्री महतो ने कहा कि झारखंड में विस्थापन और पलायन एक बड़ा विषय है। विस्थापितों के हित का जिम्मा राज्य सरकार का है। विगत छह वर्ष में राज्य सरकार का ध्यान इस ओर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों