ग्लोबल आर्किटेक्ट बिल्डर्स अवार्ड-2025 से क्वालालम्पुर मलेशिया में डॉ. आकाश सिन्हा सम्मानित

0
IMG-20251217-WA0011

RANCHI:  क्वालालम्पुर (मलेशिया) में आयोजित ग्लोबल आर्किटेक्ट बिल्डर्स अवार्ड 2025 में राजधानी रांची निवासी और माट्टी थेरैप्यूटिक फाउंडेशन के डॉ. आकाश सिन्हा को वर्ष 2025 के लिये हेरिटेज रेस्टोरेशन क्षेत्र में अनुकूल (कम्पैटिबल) सामग्री एवं प्राचीन तकनीक के प्रभावी उपयोग पर आधारित श्रेष्ठ सांस्कृतिक परियोजना के लिए सम्मानित किया गया है।

यह परियोजना पारंपरिक ज्ञान, स्थानीय सामग्रियों और प्राचीन निर्माण तकनीकों के वैज्ञानिक पुनरुपयोग के माध्यम से विरासत संरचनाओं के संरक्षण और दीर्घकालिक स्थायित्व को बढ़ावा देती है।

निर्णायक मंडल ने इस कार्य को सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण में नवाचार और प्रामाणिकता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया.

सम्मान प्राप्ति पर डॉ. आकाश सिन्हा ने कहा कि यह उपलब्धि पारंपरिक शिल्प, सतत विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति उनकी टीम की प्रतिबद्धता का परिणाम है जिसमें चंदन सिंह, सात्विक आनंद और सत्यार्थ शिवांग मुख्य रूप से शामिल हैं।
इस उपलब्धि और झारखण्ड राज्य के साथ साथ भारत का नाम रोशन होने पर झारखण्ड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, भाजपा नेता डॉ. प्रणव कुमार बब्बू, शाहबाज़, रतींन बत्रा, ठाकुर लाल अरविंद नाथ शाहदेव, बीरेंद्र बबलू, योगेन्द्र तिवारी, सुनील टोप्पो और बिनोद यादव ने बधाई और शुभकामनायें दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों