दक्षिण रेलवे के अंतर्गत विकास कार्य के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन,  कई ट्रेने रद्द 

0
Screenshot_20250301_191758_Chrome

RANCHI: दक्षिण रेलवे के अंतर्गत विकास कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।

अतः रांची रेल मंडल से होकर परिचालित निम्नांकित ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

1. ट्रेन संख्या 13352 अल्लापुझा – धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ 01/05/2025 से 15/05/2025 तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पोत्तनूर – इरुगूर होकर चलेगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का कोयम्बत्तूर स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।

साथ ही परिवर्तित मार्ग पर ट्रेन का पोत्तनूर स्टेशन पर ठहराव होगा।

2. ट्रेन संख्या 13351 धनबाद – अल्लापुझा एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ 23/05/2025 एवं 25/05/2025 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इरुगूर – पोत्तनूर होकर चलेगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का कोयम्बत्तूर स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।

साथ ही परिवर्तित मार्ग पर ट्रेन का पोत्तनूर स्टेशन पर ठहराव होगा।

ट्रेनें प्रभावित रहेंगी

आद्रा मंडल के पुनदाग – राधागांव रेलखंड के अंतर्गत लो हाइट सबवे के निर्माण कार्य हेतु मेगा ब्लॉक लिया जायेगा अतः निम्नांकित ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

ट्रेनें रद्द रहेंगी 

1. ट्रेन संख्या 58033/58034 बोकारो स्टील सिटी – रांची – बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर, यात्रा प्रारम्भ  04/05/2025 को रद्द रहेगी।

ट्रेनों का आंशिक समापन / आंशिक प्रारम्भ :

1. ट्रेन संख्या 13319/13320 दुमका – रांची – दुमका एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ 04/05/2025 का धनबाद स्टेशन पर आंशिक समापन एवं धनबाद स्टेशन से आंशिक प्रारंभ होगा।

इस ट्रेन का धनबाद – रांची – धनबाद के बीच परिचालन रद्द रहेगा।

ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी :

1. ट्रेन संख्या 12818 आनंद विहार टर्मिनल – हटिया एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ 03/05/2025, अपने निर्धारित मार्ग गया – चंद्रपुरा – बोकारो स्टील सिटी – मुरी – रांची के स्थान पर परिवर्तित मार्ग टोरी – लोहरदगा – रांची होकर चलेगी।

2. ट्रेन संख्या 02831 धनबाद – भुवनेश्वर स्पेशल, यात्रा प्रारंभ 04/05/2025, अपने निर्धारित मार्ग चंद्रपुरा – बोकारो स्टील सिटी – मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चंद्रपुरा – बरकाकाना – मुरी होकर चलेगी।

3. ट्रेन संख्या 13351 धनबाद – अल्लापुझा एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ 04/05/2025, अपने निर्धारित मार्ग चंद्रपुरा – बोकारो स्टील सिटी – मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चंद्रपुरा – बरकाकाना – मुरी होकर चलेगी।

4. ट्रेन संख्या 12365/12366 पटना – रांची – पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ 04/05/2025, अपने निर्धारित मार्ग चंद्रपुरा – बोकारो स्टील सिटी – मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चंद्रपुरा – बरकाकाना – मुरी होकर चलेगी।

ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन :

1. ट्रेन संख्या 18625 पूर्णिया कोर्ट – हटिया एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ 04/05/2025 के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है।

यह ट्रेन अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 1 घंटे विलंब से पूर्णिया कोर्ट से प्रस्थान करेगी।

2. ट्रेन संख्या 18639 आरा – रांची एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ 04/05/2025 के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है।

यह ट्रेन अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 30 मिनट विलंब से आरा से प्रस्थान करेगी।

3. ट्रेन संख्या 12817 हटिया – आनंदविहार टर्मिनल एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ 04/05/2025 के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है।

यह ट्रेन अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 1 घंटे विलंब से हटिया से प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *