कोयंबत्तूर – धनबाद – कोयंबत्तूर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) की शुरुआत 2 मई से

0
Screenshot_20250301_191758_Chrome

RANCHI: ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 06063/06064 कोयंबत्तूर – धनबाद – कोयंबत्तूर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) का परिचालन होगा।

ट्रेन संख्या 06063 कोयंबत्तूर – धनबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) यात्रा प्रारंभ 02/05/2025 से यात्रा प्रारंभ  23/05/2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को कोयंबत्तूर से प्रस्थान करेगी (कुल 04 ट्रिप)।

इस ट्रेन का कोयंबत्तूर प्रस्थान (शुक्रवार) 11:50 बजे, सेलम आगमन 14:47 बजे प्रस्थान 14:50 बजे, काटपाडी आगमन 18:05 बजे प्रस्थान 18:10 बजे, विजयवाड़ा आगमन 03:30 बजे प्रस्थान 03:40

बजे, रायगड़ा आगमन 15:40 बजे प्रस्थान 15:42 बजे, सम्बलपुर आगमन 21:30 बजे प्रस्थान 21:40 बजे, राउरकेला आगमन 01:10 बजे प्रस्थान 01:18 बजे, हटिया आगमन 03:40 बजे प्रस्थान 03:45 बजे, रांची आगमन 04:00 बजे प्रस्थान 04:10 बजे, मूरी आगमन 05:00 बजे प्रस्थान 05:02 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 05:50 बजे प्रस्थान 05:55 बजे, एवं धनबाद आगमन (रविवार) 08:30 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 06064 धनबाद – कोयंबत्तूर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) यात्रा प्रारंभ 05/05/2025 से यात्रा प्रारंभ 26/05/2025 तक प्रत्येक सोमवार को धनबाद से प्रस्थान करेगी (कुल 04 ट्रिप)।

इस ट्रेन का धनबाद प्रस्थान (सोमवार) 06:00 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 07:35 बजे प्रस्थान 07:40 बजे, मूरी आगमन 09:28 बजे प्रस्थान 09:30 बजे, रांची आगमन 10:55 बजे प्रस्थान

11:05 बजे, हटिया आगमन 11:25 बजे प्रस्थान 11:30 बजे, राउरकेला आगमन 14:05 बजे प्रस्थान 14:10 बजे, सम्बलपुर आगमन 16:30 बजे प्रस्थान

16:40 बजे, रायगड़ा आगमन 23:25 बजे प्रस्थान 23:30 बजे, विजयवाड़ा आगमन 11:20 बजे प्रस्थान 11:30 बजे, काटपाडी आगमन 20:45 बजे प्रस्थान 20:50 बजे, सेलम आगमन 23:40 बजे प्रस्थान 23:42 बजे एवं कोयंबत्तूर आगमन (बुधवार) 03:45 बजे होगा।

इन ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के 06 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 12 कोच एवं एसएलआरडी के 02 कोच कुल 20 कोच होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों