अलग झारखंड राज्य श्रद्धेय अटल जी की देन: डॉ. रविंद्र कुमार राय

0
IMG-20251225-WA0038

प्रदेश भाजपा ने सभी संगठनात्मक जिलों के बूथ स्तर तक झारखंडनिर्माता भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी की 101 वी जयंती वर्षगांठ मनाई

भाजपा प्रदेश कार्यालय में अटल जी के जीवन वृत्त पर चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवीन्द्र कुमार राय ने किया

विधानसभा परिसर में श्रद्धेय अटल विहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर किया गया नमन

कुशल संगठनकर्ता और सुशासन के अगुवा रहे अटल जी :कर्मवीर सिंह

भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धेय अटल विहारी वाजपेयी के चित्र पर किया गया पुष्पांजलि

अटल जी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का किया गया शुभारंभ

RANCHI: झारखंड राज्य के निर्माता एवं भारत रत्न, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय जी ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनकी जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्रनिर्माण, सुशासन एवं झारखंड राज्य गठन में उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया गया।

उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सुनीता सिंह, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, योगेन्द्र प्रताप, अशोक बड़ाईक, रमाकांत महतो, अविनेश सिंह, आरती सिंह, संदीप वर्मा, शोभा यादव, निशि जायसवाल, अरुण झा, सुनील साहू, बबीता वर्मा, लक्ष्मी चंद्र दीक्षित, इंद्रजीत यादव, विशाल साहू सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भारत रत्न एवं झारखंड राज्य के निर्माता, श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा झारखंड विधानसभा परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

विधानसभा परिसर में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री  कर्मवीर सिंह जी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

दोनों नेताओं ने अटल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश संगठन महामंत्री  कर्मवीर सिंह ने कहा कि भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के महान व्यक्तित्व थे।

वे एक कुशल संगठनकर्ता होने के साथ-साथ सुशासन के सशक्त प्रतीक थे। उन्होंने राजनीति में शुचिता, संवाद और पारदर्शिता की परंपरा स्थापित की। अटल जी के विचार आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक हैं और उनकी जयंती पर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया।

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने राजनीति में शुचिता, संवाद और संवेदनशीलता की जो परंपरा स्थापित की, वह आज भी प्रासंगिक है। झारखंड निर्माण के माध्यम से उन्होंने इस क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव रखी।

उनकी जयंती पर विधानसभा परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करना हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। अटल जी के विचार आज भी देश को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविन्द्र कुमार राय ने कहा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय ने कहा कि अलग झारखंड राज्य का निर्माण श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है।

इस ऐतिहासिक निर्णय से आदिवासी, मूलवासी और वंचित समाज को पहचान और अधिकार मिला। अटल जी का जीवन और कृतित्व भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है।
भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक महान राजनेता ही नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण के दूरदर्शी शिल्पकार थे।

झारखंड राज्य का निर्माण उनका ऐतिहासिक निर्णय था, जिसने आदिवासी, मूलवासी और वंचित समाज को पहचान और अधिकार दिया।
आज उनकी जयंती पर हम सभी उनके विचारों सुशासन, लोकतंत्र और राष्ट्रसेवा को आत्मसात करने का संकल्प लेते हैं। अटल जी का जीवन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों, आदर्शों एवं झारखंड निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सीपी सिंह, यदुनाथ पांडेय, वरुण साहू, अशोक बड़ाईक, राकेश भाष्कर, शोभा यादव, संदीप वर्मा, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, रोमित नारायण सिंह पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *