आजसू पार्टी का खिजरी विधानसभा सम्मेलन 11 जनवरी को गेतलसुद में
सुदेश से मिले खिजरी के आजसू कार्यकर्ता
RANCHI: आजसू पार्टी के खिजरी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो से उनके बुकरू, रांची स्थित आवास पर मुलाकात की और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर आयोजित बैठक में पार्टी के सांगठनिक विस्तार, रणनीति एवं भावी कार्यक्रमों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
तथा तय किया गया कि आगामी 11 जनवरी को गेतलसुद डैम में खिजरी विधानसभा स्तरीय एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
बैठक में सुदेश महतो ने संगठन को मजबूत करने के लिए ग्राम स्तर पर जुटने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी ही जनाकांक्षाओं को पूरा कर सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से जनता के भरोसा उठ चुका है।
बैठक में मुख्य रूप से खिजरी विधानसभा प्रभारी सह केंद्रीय सचिव रामधन बेदिया, केंद्रीय सचिव जितेंद्र सिंह, लक्ष्मीनारायण महतो, जलनाथ चौधरी,
ओरमांझी जिप सदस्य श्रीमती सरिता देवी, जिला प्रवक्ता रोशन सिंह मुंडा, अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो, ओरमांझी प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर महतो, आतिश महतो, प्रदीप जायसवाल, कुदरत शेख, बीरबल बैठा,
राजकिशोर महतो, अजीत महतो, बैजनाथ महतो, प्रकाश चौधरी, संजय तिर्की, रामनंदन महतो, उमेश महतो, साहब राम महतो, गोवर्धन महतो, प्रेम साहू, संजय महतो, कृष्ण कन्हैया केसरी, एवं आनंद महतो आदि मौजूद थे।
