राज्य कर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष करने की मांग

0
IMG-20250128-WA0030

सभी संघ/महासंघ ने एकजुट एवं एकताबद्ध होकर मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन किया आग्रह 

RANCHI: नेपाल हाउस सचिवालय परिसर में सचिवालय सेवा संघ, झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ, झारखंड वित्त सेवा संघ, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की  मंगलवार को संयुक्त बैठक हुई।

बैठक में  हेमंत सोरेन सरकार द्वारा किए गए कर्मचारी हित एवं राज्यहित के कार्यों की सराहना करते हुए स्वागत किया गया।

और एक स्वर से एकजुट और एकताबद्ध होकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड सरकार से राज्य कर्मियों (सरकारी कर्मियों) की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने की मांग की गई।

एवं कर्मचारी संघ/महासंघ के नेताओं ने झारखंड सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि रोज-रोज हो रहे राज्य कर्मियों की सेवानिवृत्ति और राज्य में सरकारी कर्मियों की कमी को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष की जाए।

हम सभी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड सरकार से अपार आशाएं और विश्वास है कि वे हमारी मांगों को पूरा करेंगे।

इस संयुक्त बैठक में सचिवालय सेवा संघ के अध्यक्ष  ध्रुव प्रसाद, महासचिव  सिद्धार्थ शंकर बेसरा, उपाध्यक्ष विनय कुमार बरनवाल, अमित कुमार झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल ज़हीर, महासचिव साहेब राम भोक्ता, उपाध्यक्ष मृत्युंजय झा, राज्य सचिव रामसेवक महतो, जयराम प्रसाद झारखंड वित्त सेवा संघ के अध्यक्ष रतन कुमार, महासचिव आमोद कुमार अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव राम मूर्ति ठाकुर एवं अब्दुल्ला, संतोष कुमार, सलीन साहाय तिग्गा, संजय कंडुलना एवं बालेश्वर पासवान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *