कांग्रेस पार्टी ने भारत में पूर्ण लोकतंत्र (फुल डेमोक्रेसी)कभी लागू नहीं होने दिया:अर्जुन मुंडा
भारत का संविधान शब्दों का संग्रह नहीं बल्कि धर्मग्रंथ है जिसपर भारतीयों को गर्व है,अभिमान है
विकसित दलित,विकसित आदिवासी,विकसित पिछड़ा से ही विकसित भारत का स्वप्न होगा साकार,मोदी सरकार इस दिशा में अग्रसर:गुरुप्रकाश पासवान
RANCHI: भाजपा रांची महानगर के द्वारा आज संविधान गौरव अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन हुआ।
गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अभियान के उद्देश्यों एवं कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने आजादी के अमृत वर्ष में संविधान के 75वर्ष पूर्ण होने पर बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा संविधान केवल शब्दों,धाराओं और अनुच्छेदों का संग्रह नहीं बल्कि एक धर्म ग्रन्थ है जिसपर सभी भारत वासियों को गर्व है।
उन्होंने कहा कि जनसंघ और भाजपा की स्थापना ही देश में संविधान को लागू करने केलिए हुआ।
एक विधान ,एक निशान के नारों के साथ हमारे प्रेरणा पुरुष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान हुआ।
कहा कि राहुल गांधी जी विगत लोकसभा चुनाव के समय से संविधान की पुस्तक लेकर घूम रहे।उन्हें पता चल गया है कि भाजपा संविधान की धाराओं को उसकी मूल भावनाओं को तेजी से धरातल पर उतार रही। कांग्रेस के मंसूबों को उजागर कर रही इससे कांग्रेस का सफाया तय है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को गैर कांग्रेसी सरकारों से चिढ़ है। आज वे देश की सत्ता से ,विभिन्न राज्यों से हार रहे फिर भी वे 1952 वाला अधिकार चाहते हैं।
कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सोच को ही 2019 में दुबारा सरकार बनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 को समाप्त कर जमीन पर उतरा।
कहा कि कांग्रेस पार्टी को संविधान के लागू होने संबंधी एक नोटिफिकेशन करने में तीन दशक लग गए थे।जनता को 6 बार कांग्रेस की सरकार चुननी पड़ी।
कहा कि कांग्रेस पार्टी को दलित आदिवासी की चिंता नहीं अपने अस्तित्व की चिंता है।कांग्रेस पार्टी दलितों,आदिवासियों को सिर्फ हथियार बनाकर रखना चाहती है।
उन्होंने कहा कि संविधान की बात करने वालों ने शाहबानो प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद एक महिला को उसके हक से वंचित किया।
कहा कि आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या का प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू के विचारों से जयपाल सिंह मुंडा जी की असहमति रहती थी जबकि वे डॉ अंबेडकर के विचारों से पूरी तरह सहमत होते थे।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को पूरे देश की चिंता थी।उन्हें पता था कि एक वर्ग के पिछड़ने से पूरा देश पिछड़ता है। इसीलिए उन्होंने ने संविधान में प्रावधान किए।
लेकिन कांग्रेस पार्टी को सभी वर्गों की चिंता नहीं।उसे केवल अपनी सरकार की चिंता हुई।
कहा कि आज नरेंद्र मोदी की सरकार में आदिवासी,दलित पिछड़े विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे। आज सामान्य परिवार की आदिवासी महिला देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद महामहिम राष्ट्रपति को सुशोभित कर रही।
कहा कि कांग्रेस को भारत की सांस्कृतिक विरासत पर गर्व नहीं। कांग्रेस की सरकार ने आजाद भारत में रामलाला की मूर्ति गर्भ गृह से हटाने का प्रयास किया। जहां मोदी सरकार में भव्य मंदिर आकर ले रहा। रामलाला बिराजमान हुए।
कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश में फुल डेमोक्रेसी कभी लागू नहीं होने दिया।
राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरुप्रकाश पासवान ने बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आज अंबेडकर जी के विरासत की दावेदारी कर रही जिसने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को जिंदा में भी परेशान किया,अपमानित किया और मरणोपरांत भी अपमानित किया।
कहा कि भारत का संविधान 144करोड़ देशवासियों की श्रद्धा है जिसे कांग्रेस ने लगातार अपमानित किया।
प्रस्तावना को छिन्नभिन्न कर दिया।
कहा कि स्व राजीव गांधी जी ने मंडल कमीशन का विरोध किया,आज राहुल गांधी जी विदेश की धरती पर आरक्षण का विरोध करते हैं।
उन्होंने कहा कि जबतक भाजपा है आरक्षण को समाप्त करने की हिम्मत किसी में नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस से भाजपा को सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। जनता सर्टिफिकेट दे रही।आज हरियाणा,महाराष्ट्र,राजस्थान, मध्यप्रदेश आदि राज्यों से कांग्रेस का सफाया हो रहा।
आज भाजपा सरकार दलित आदिवासी पिछड़े के विकास को समर्पित है।कई राज्यों में भाजपा ने आदिवासी दलित पिछड़े समाज को मुख्यमंत्री,उप मुख्यमंत्री बनाया है।
बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के बाद पहली बार आजाद भारत में मोदी सरकार में दलित समाज के अर्जुन मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया।
कहा कि भाजपा की सरकार ने मोदी जी के नेतृत्व में अंबेडकर जी से जुड़े स्थलों को पर्यटन स्थल नहीं बल्कि पंच तीर्थ विकसित किया।
कहा कि भाजपा सरकार अब मंदिर संचालन समिति में भी दलितों को स्थान दे रही।
कहा कि भाजपा ने केवल सामाजिक छुआछूत ही नहीं आर्थिक छुआछूत को भी समाप्त करने की दिशा में कार्य किया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वरुण साहू ने की।
श्री साहू ने विषय प्रवेश करते हुए अतिथियों का स्वागत किया और संविधान दिवस एवं कार्यक्रम की महता पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विधायक नवीन जायसवाल,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव , राकेश भास्कर,विधायक राज सिन्हा,पूर्व विधायक समरी लाल मंच पर उपस्थित रहे।संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र वर्मा,धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष राजू सिंह ने किया।
स्वागत करने वालों में अनीता वर्मा,विनय सिंह,सुरेश प्रसाद , बाल्साय महतो,रवि मुंडा अश्विनी शिकुजा ने किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय,रामचन्द्र केसरी,हेमंत दास,शिवपूजन पाठक,केके गुप्ता,रमेश सिंह,बसंत दास,संजय जायसवाल, कमाल खान,लक्ष्मीचंद्र दीक्षित, अरविंद सिंह,रामलगण राम,उपेन्द्र रजक,नीरज पासवान,दीपक रवि, राजू रजक,गोविन्द बाल्मीकि,प्रदीप रवि,राकेश राम,राकेश रवि,अंजय शाहदेव ,राजश्री जयंती,ऊषा पांडेय,माया सिंह सिसोदिया,निशि जायसवाल,सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।