लापता दो भाई बहन अंश और अंशिका को पुलिस ने सकुशल बरामद किया
RANCHI: राँची एसएसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में राँची पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
पिछले 13 दिनों से लापता हुए दो भाई बहन अंश और अंशिका को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।
दोनों बच्चे को राँची पुलिस की विशेष टीम ने रामगढ़ जिले के चितरपुर से बरामद किया है।
दो लोगों को गिरफ्तार भी हुई है।
राँची के धुर्वा थाना क्षेत्र के मौसी बाड़ी खटाल निवासी सुनील कुमार के दो बच्चे 5 वर्षीय अंश और 4 वर्षीय अंशिका बीते 2 जनवरी, 2026 को अपने घर के पास ही एक किराना दुकान से सामान लेने निकले थे।


लेकिन वे वापस घर नहीं लौटे।
काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने 3 जनवरी को धुर्वा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
14 जनवरी, 2026 को दोनों बच्चे को पुलिस ने रामगढ़ जिले के चितरपुर से बरामद कर लिया गया है।
पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकाला है।
दोनों बच्चों को राँची वापस लाया जा रहा है, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है और सबने राहत की सांस ली है।
पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है जिसमें एक पुरुष और एक महिला शामिल है।दोनों बिहार के रहने वाले हैं।
