5,6 और 7 जनवरी को राज्य के अलग अलग नगर निकायों में धरना देगी भाजपा: बाबूलाल मरांडी

0
IMG-20251228-WA0040

जी राम जी योजना के समर्थन में अभियान चलाएगी पार्टी:आदित्य साहू

RANCHI: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में आज महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

जिसमें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद,भानु प्रताप शाही,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा,महामंत्री मनोज कुमार सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,विधायक राज सिन्हा,पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा,वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र सिंह, अभय सिंह उपस्थित रहे।


बैठक में राज्य ने लंबित नगर निकाय चुनाव के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार की मंशा निकाय चुनाव कराने की नहीं है।

इसलिए लगातार बहानेबाजी कर के चुनाव को टालने का प्रयास हो रहा है।

श्री मरांडी ने कहा कि निकाय चुनाव नहीं होनेवस जनता की बुनियादी,रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। चुने गए जन प्रतिनिधि नहीं होने से निकायों में ऑफिसर शाही हावी है।

श्री मरांडी ने राज्य के 49 नगर निकायों जिसमें 22नगर पंचायत,18 नगर परिषद और 9 नगर निगम शामिल हैं में शीघ्र चुनाव कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि चुनाव दलीय आधार पर और ईवीएम से कराया जाना चाहिए।

कहा कि दलीय आधार पर चुनाव होने से नित्य सामाजिक राजनीतिक कार्यों में जुड़े राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं को चुनाव का अवसर मिलता है जिनके पास समाज जीवन की समस्याओं और उनके समाधान के प्रयासों का प्रत्यक्ष अनुभव होता है जिसका लाभ एक जन प्रतिनिधि बनने पर जनता को मिलता है।

उन्होंने कहा कि आज का भारत डिजिटल भारत है जिसमें करोड़ों मतदाता ईवीएम के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री ,राज्यों के मुख्यमंत्री,सांसद,विधायक चुनते हैं।

ऐसे में निकाय चुनाव भी ईवीएम से ही कराया जाना चाहिए़।

श्री मरांडी ने कहा कि इन सभी मांगों को लेकर आगामी नए कैलेंडर वर्ष में 5,6 और 7 जनवरी को भाजपा कार्यकर्ता सभी नगर निकाय क्षेत्रों में धरना प्रदर्शन करेंगे और महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपेंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेस पार्टी द्वारा जी राम जी योजना का विरोध किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण और तुष्टीकरण की राजनीति से प्रेरित बताया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने 60 साल के कार्यकाल में हजारों योजनाओं के नाम बदले,एक परिवार के नाम को महिमा मंडित किया।लेकिन आज राम के नाम से उनको पीड़ा हो रही है।

कहा कि जवाहर रोजगार योजना का नाम यही कांग्रेस पार्टी ने बदला था।कांग्रेस बताए उन्होंने जवाहर लाल नेहरू को नीचा दिखाने केलिए नाम बदला था क्या।?

कहा कि राम तो महात्मा गांधी जी के आदर्श थे।फिर राम नाम से कांग्रेस क्यों चिढ़ रही। साफ झलक रहा कि कांग्रेस पार्टी वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति में डूब चुकी है।

कहा कि जी राम जी योजना विकसित भारत के संकल्प में ग्रामीण क्षेत्रों की मजबूती केलिए है। इसमें गांव के लोग बैठकर गांव में ही अपने गांव को विकसित,सुंदर आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में काम करेंगे योजनाओं को निर्धारित करेंगे।

कहा कि इसमें जियो टैग सिस्टम को लागू किया गया जिससे योजनाओं की मॉनिटरिंग होती रहेगी। इसमें साल में दो बार ऑडिट का प्रावधान है। योजनाओं में पूरी पारदर्शिता का प्रावधान किया गया है।

कहा कि कांग्रेस बताए क्या 100 दिनों की जगह रोजगार का दिन 125 किया जाना क्या मजदूरों की हित में नहीं है?

कांग्रेस बताए क्या योजनाओं के पैसे में भ्रष्टाचार ,लूट को रोकना क्या ठीक नहीं है? क्या योजनाओं का जियो टैग करना उचित नहीं है?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी और पोषक है। इसलिए भ्रष्टाचार रोकने के प्रयासों से कांग्रेस पार्टी को दिक्कत होने लगती है।

कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जी राम जी योजना के समर्थन में अभियान चलाएंगे और जनता को इसकी अच्छाइयों से परिचित कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों