परमवीर चक्र से सम्मानित अल्बर्ट एक्का को उनकी जयंती पर शासन और प्रशासन द्वारा भुला देना दुखद :संजय सेठ

0
IMG-20251227-WA0015

RANCHI: 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अप्रतिम शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन करने वाले माँ भारती के वीर सपूत, झारखंड के लाल परमवीर अल्बर्ट एक्का जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

ऐसे शूरवीर को सम्पूर्ण देशवासियों की तरफ से अपना कृतज्ञ प्रणाम अर्पित किया।
ऐसे वीर सपूत की गौरवगाथा सदैव युवाओं को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

वही यह बेहद दुखद है की झारखंड के गौरव और देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले परमवीर अल्बर्ट एक्का को उनकी जयंती पर शासन और प्रशासन हर साल भुला देती है ऐसे शूरवीरों को भूलाकर हम समाज और राष्ट्र को क्या संदेश दे रहे हैं आज पूरा देश लान्स नायक अल्बर्ट एक्का को नमन कर रहा है

ऐसे में उनके जन्म स्थल झारखंड में ही उनको भुला देना बहुत ही पीड़ा दायक है

जहां सरकार करोड़ों करोड़ों रुपया विज्ञापन पर खर्च करती है वही अपने नायकों के लिए एक फूल तक नहीं यह झारखंड के उन सभी नायकों का अपमान है जो राष्ट्र को अपनी सेवा दे रहे हैं।
इस अवसर महानगर भाजपाध्यक्ष वरुण साहू, जितेंद्र वर्मा, श्री राजू सिंह, संजीव चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मंडल के अध्यक्ष और नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों