August 25, 2026

RIMS Academic Council की बैठक में शैक्षणिक विस्तार, मानव संसाधन एवं नई अकादमिक पहल पर विचार

0
IMG-20260824-WA0047

एजेंडे में 250 MBBS सीटों के अनुरूप विभिन्न विभागों में फैकल्टी, Senior Resident/Tutor एवं अन्य आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर

RANCHi: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS), रांची की Academic Council की बैठक के एजेंडे में संस्थान में शैक्षणिक विस्तार, मानव संसाधन सुदृढ़ीकरण, आधारभूत संरचना के विकास तथा नए पाठ्यक्रमों एवं सेवाओं के विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण विषय शामिल किए गए हैं।

एजेंडे में 250 MBBS सीटों के अनुरूप विभिन्न विभागों में फैकल्टी, Senior Resident/Tutor एवं अन्य आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।

Biochemistry विभाग में 250 MBBS एवं 15 PG सीटों के अनुरूप प्रयोगशाला, शिक्षण सुविधाओं, उपकरण एवं अन्य आधारभूत संरचना के विस्तार का विषय भी शामिल है।

Psychiatry विभाग को सुदृढ़ करने तथा De-addiction Centre के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा।

इसके साथ ही Radiotherapy विभाग का नाम Radiation Oncology तथा Blood Centre का नाम Department of Immunohematology and Blood Transfusion किए जाने के प्रस्ताव शामिल हैं।

शैक्षणिक एवं शोध क्षेत्र में Integrated MD-PhD Programme शुरू करने, Human Genetics एवं Biotechnology से संबंधित नए शैक्षणिक कार्यक्रमों पर विचार तथा Neonatology में Early Intervention Centre स्थापित करने के प्रस्ताव भी एजेंडे का हिस्सा हैं।

Dental College में MDS पाठ्यक्रम के लिए आवश्यक शिक्षकीय पदों एवं Senior Resident पद की व्यवस्था, Oral Surgery विभाग में Professor पद, Internal Examiners के पारिश्रमिक में संशोधन तथा विद्यार्थियों के stipend से संबंधित विषयों पर भी विचार प्रस्तावित है।

वहीं, Nursing College में M.Sc. Nursing Programme शुरू करने के लिए आवश्यक faculty एवं INC मानकों के अनुरूप आधारभूत संरचना विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया है।

बैठक के एजेंडे में One-Year Basic Diploma Course in Critical Care, Junior Resident (Academic) की संख्या बढ़ाकर 150 करने तथा बाहरी अभ्यर्थियों के observership/internship के लिए एक व्यापक नीति तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी शामिल हैं।

इन पहलों का उद्देश्य RIMS में शिक्षण एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता को मजबूत करना, NMC/अन्य नियामकीय मानकों के अनुरूप मानव संसाधन एवं आधारभूत संरचना विकसित करना तथा मरीजों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए संस्थान की सेवाओं एवं अकादमिक अवसरों का विस्तार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…