10वीं वर्ल्ड वुशु कुंगफू चैंपियनशिप में झारखंड की श्रेया कुमारी और पूर्णिमा लिंडा ने जीता कांस्य पदक

भारत का गौरव बढ़ाया
RANCHI: चीन के ईमेशन शहर में आयोजित 10वीं वर्ल्ड वुशु कुंगफू चैंपियनशिप में भारत की दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी झारखंड की श्रेया कुमारी और पूर्णिमा लिंडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
दोनों खिलाड़ियों का चयन मणिपुर में आयोजित राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स के आधार पर भारतीय टीम में हुआ था। टीम के कोच के रूप में शंभू सेठ नियुक्त किए गए थे।
उल्लेखनीय है कि पूर्णिमा लिंडा इससे पहले मास्को इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भी भारत के लिए पदक जीत चुकी हैं।
इनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से झारखंड के खेल जगत में हर्ष और गर्व का माहौल है। झारखंड के खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर, झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक, तथा झारखंड वुशु संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप वर्मा (राज्यसभा सांसद) ने दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
साथ ही डॉ. कविता सिंह, मिथलेश साहू, डॉ. अंशु साहू, चंचल भट्टाचार्य, कुमुद प्रसाद साहू, उदय साहू, प्रियदर्शी अमर, शैलेन्द्र कुमार, श्रीमती अनिका सिंह, डॉ. उदीप लाल, मनोज कुमार महतो,
मनोज साहू, शशिकांत पांडे, रज़ि अहमद, गोकुलनंद मिश्रा, वाहिद अली, आज़ाद पाठक, शैलेन्द्र दुबे, धर्मवीर सिन्हा, रत्नेश कुमार, दीपक गोप, आशीष गोप, अमासी बारला,
संजय मंडल, कार्तिक राम, दिनेश यादव, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, प्रतिमा कुमारी, बिमला टोप्पो, सुशांति तोपनो, काजल किरण,
मृतुंजय कुमार राय और शिवेंद्र दुबे सहित कई पदाधिकारियों एवं खेलप्रेमियों ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।
दोनों खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि के लिए उनके कोच श्री दीपक गोप को भी विशेष बधाई दी गई है, जिनके अथक परिश्रम और मार्गदर्शन से इन खिलाड़ियों ने यह सफलता अर्जित की।