चेंबर  ने किया रांची रेलवे स्टेशन पर दो आधुनिक प्याऊ का शुभारंभ

0
IMG-20250808-WA0033

RANCHI: अब रांची रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को गर्मी में प्यास बुझाने के लिए ठंडा व स्वच्छ पानी आसानी से मिलेगा।

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बैनर तले आज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 और 2 पर दो आधुनिक प्याऊ का शुभारंभ किया गया।

इन प्याऊ की स्थापना में प्रोजेक्ट संयोजक अरुण भरतिया, चैम्बर के सदस्य प्रार्थना ग्रुप और पंचरत्न ग्रुप का विशेष योगदान रहा।

रांची रेल मंडल के अंजनी कुमार राय, और स्टेशन प्रबंधक राज कुमार गुप्ता ने प्याऊ का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

चैम्बर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने प्रार्थना और पंचरत्न ग्रुप के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह पहल यात्रियों को गर्मी में बड़ी राहत देगी और स्टेशन की सुविधाओं में महत्वपूर्ण वृद्धि करेगी।

चैम्बर के रेलवे कमिटी के चेयरमैन एवं रांची रेल मंडल में डीआरयूसीसी के सदस्य संजय अखौरी ने कहा कि यह सुविधा प्रतिदिन हजारों यात्रियों के लिए लाभकारी साबित होगी।

उक्त जानकारी देते हुए चैम्बर महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि जनहित में ऐसी पहलों से समाज में सेवा की भावना मजबूत होती है।

हमें गर्व है कि व्यापारी समाज इस दिशा में लगातार सार्थक कदम उठा रहा है।

प्याऊ के शुभारंभ अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष परेश गट्टानी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल,

रेलवे कमिटी के चेयरमैन संजय अखौरी, चैम्बर कनेक्ट कमिटी के चेयरमैन अरुण भरतिया, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल,

अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल, साहित्य पवन, आस्था किरण, रांची रेलमंडल के अंजनी कुमार, नीरज कुमार, उत्पल कुमार, स्टेशन मास्टर राजकुमार गुप्ता,

सीएचआई मंजीत सिंह,जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी, सदस्य आनंद जालान, किशन अग्रवाल समेत कई चैम्बर सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों