करियर के साथ राष्ट्र सेवा के लिए तटरक्षक बल से जुड़ें युवा : संजय सेठ

0
IMG-20250711-WA0019

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल पर रांची में पहली बार

भारतीय तटरक्षक बल में करियर अवसरों के लिए शुरू हुआ जागरूकता अभियान

RANCHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह आह्वान है कि देश के अधिक से अधिक युवा देश की सुरक्षा में अपनी भागीदारी निभाएं।

इस आलोक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन में रक्षा मंत्रालय देश के विभिन्न हिस्सों में जागरूकता अभियान चला रहा है।

इसी उद्देश्य के साथ रांची में भारतीय तटरक्षक बल के द्वारा एक ऐसे अभियान की शुरुआत की जा रही है, जो पहले कभी नहीं हुआ।

उपरोक्त बातें रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने आज अपने केंद्रीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

श्री सेठ ने कहा कि यह झारखंड के युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर है कि वह भी राष्ट्र प्रथम की भावना से करियर और राष्ट्र सेवा दोनों कार्य साथ-साथ कर सकें।

भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) द्वारा देश के युवा विद्यार्थियों को आकर्षित करने हेतु एक जागरूकता एवं भर्ती अभियान चलाया जा रहा है, जो रांची के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में आयोजित किया जाएगा।

यह अभियान रांची में पहली बार शुरू हुआ है, जो 20 जुलाई, 2025 तक आयोजित होगा।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंधु के बाद देश के युवाओं में रक्षा क्षेत्र के प्रति आकर्षण भी बढ़ा है और उत्साह भी बढ़ा है।

इसी उद्देश्य के साथ इस अभियान का शुभारंभ रांची में किया जा रहा है।

इस अभियान की जानकारी देते हुए भारतीय तटरक्षक बल के डीआईजी सह रिक्रूटमेंट के प्रधान निदेशक श्री के० एल० अरुण ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों के साथ लगभग 30 मिनट की एक संवादात्मक प्रस्तुति दी जाएगी।

जिसमें एक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से भारतीय तटरक्षक बल और उसमें उपलब्ध करियर विकल्पों की जानकारी दी जाएगी।

यह अवगत कराते हुए मुझे गर्व हो रहा है, कि भारतीय तटरक्षक बल, एक वर्दीधारी सेवा, की स्थापना 01 फरवरी 1977 को हुई थी और Coast Guard Act, 1978 के अंतर्गत इसे संघ की एक सशस्त्र सेना के रूप में अधिनियमित किया गया। यह बल रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।

उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारियाँ अत्यंत व्यापक और महत्वपूर्ण हैं, जिनमें भारत के समुद्री हितों की रक्षा, समुद्री कानूनों का प्रवर्तन, तटीय सुरक्षा, खोज एवं बचाव कार्य, समुद्री पर्यावरण संरक्षण और समुद्री कानून प्रवर्तन शामिल हैं।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्रों के बीच भारतीय तटरक्षक बल को एक आकर्षक करियर विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना है।

अभियान के दौरान, नई दिल्ली स्थित तटरक्षक मुख्यालय की एक टीम छात्रों से सीधे संवाद करेगी, जिससे उन्हें इस सेवा के जीवन शैली और चुनौतियों की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

विद्यालयों के संदर्भ में कक्षा 9 और उससे ऊपर के छात्रों को इस कार्य क्रम में शामिल किया जा सकता है, वहीं महाविद्यालयों में सभी इच्छुक छात्रों को इस में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *