वरिष्ठ डाकपाल सिद्देश्वर गोराईं सेवा निवृत्त, डाक कर्मचारियो ने दी भावभीनी विदाई

0
IMG-20250501-WA0012

RANCHI:  30 अप्रैल 2025 को रांची प्रधान डाकघर में एक अत्यंत भावुक और स्नेहभरा पल आया जब वरिष्ठ डाकपाल सिद्देश्वर गोराईं जी ने सेवा निवृत्ति ग्रहण की।

झारखंड राज्य के डाक विभाग में दशकों तक अपनी सेवा देकर उन्होंने न सिर्फ प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्टता प्राप्त की, बल्कि हजारों कर्मचारियों और आम जनता के दिलों में एक विशेष स्थान बना लिया।

उन्होंने डाक सेवाओं के आधुनिकीकरण, कर्मचारियों के कल्याण, सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन और संकट के समय (विशेषकर कोरोना काल) में अद्भुत नेतृत्व से एक प्रेरणास्पद उदाहरण प्रस्तुत किया।

उनके मार्गदर्शन में रांची GPO ने अनेक उपलब्धियाँ हासिल कीं, और वे हमेशा एक कर्मठ, विनम्र और संवेदनशील अधिकारी के रूप में याद किए जाएंगे।

आज जब वे सेवा से विदा ले रहे हैं, पूरा डाक परिवार और झारखंड की जनता उनके प्रति सम्मान, आभार और अपार स्नेह के साथ उन्हें भावभीनी विदाई दी।

यह कामना करते हुए कि उनका आगे का जीवन भी उतना ही गौरवपूर्ण और सुखमय हो जितना उनका सेवाकाल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *