पोप फ्रांसिस के निधन पर सुदेश महतो ने जताया शोक

0
Screenshot_20250201_172902_Facebook

RANCHI: कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के निधन की सूचना अत्यंत दुखद है। उनकी करुणा, सेवा और आध्यात्मिक नेतृत्व ने विश्वभर में लोगों को प्रेरित किया।

आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

उन्होंने कहा कि पोप फ्रांसिस की विरासत हमेशा याद रखी जाएगी।

उनके अनुयायियों और विश्वभर के लोगों के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है।

सुदेश महतो ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके अनुयायियों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।

 

मानवता पर कायराना हमला: सुदेश महतो ने की कड़ी निंदा

RANCHI:  झारखंड प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो ने मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है।

इस हमले में निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया गया, जो मानवता के मूल्यों के खिलाफ है।

सुदेश महतो ने कहा कि यह हमला कायरतापूर्ण है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ संवेदनाएं व्यक्त की और कहा कि आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करती है।

उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों