आजसू पार्टी की कार्यशाला का आयोजन 9 मार्च को रांची में
दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी
एवं जिला प्रभारियों की घोषणा
RANCHI: आजसू पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है
कि वे संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। बैठक को डॉ देवशरण भगत, प्रवीण प्रभाकर आदि ने संबोधित किया।
बैठक में तय किया गया कि 9 मार्च को रांची में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रखंड प्रभारियों को कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारी के लिए प्रमंडल एवं जिला प्रभारियों की सूची घोषित की गई।
प्रमंडल प्रभारी–डॉ देवशरण भगत (संयोजक), राजेंद्र मेहता व रामलखन साह (सहसंयोजक)
रांची जिला–राजेंद्र मेहता, (संयोजक), संजय महतो (जिलाध्यक्ष), संजय महतो (सोनाहातू), प्रत्यूष प्रशांत, राजकिशोर महतो, डॉ. पार्थ परितोष, राजकिशोर कुशवाहा
गुमला जिला–रामलखन साह (संयोजक), विश्वनाथ भगत, अरविंद यादव
लोहरदगा जिला–आशुतोष तिवारी (संयोजक), हाकिम अंसारी, इस्लाम अंसारी
खूंटी जिला–केशव चन्द्र महतो (संयोजक), अभिषेक राज हेरेज, रमेश भगत
सिमडेगा जिला–दीपक महतो (संयोजक), गोपीनाथ सिंह, भूषण भगत
महिला जिला प्रभारी टोली रांची–निर्मला भगत (संयोजक) एवं पार्वती देवी। लोहरदगा–अंजू देवी (संयोजक), मुनिया उरांव, अनीता साह