50वीं गोल्डन जुबली सब जूनियर व जूनियर राष्ट्रीय योग चैंपियनशिप का शुभारंभ
RANCHI : झारखंड योग एसोसिएशन एवं श्री अरविंदो योग सोसाइटी के तत्वावधान में योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के देखरेख में चार दिवसीय 50वीं सब जूनियर वी जूनियर राष्ट्रीय योग चैंपियनशिप रंगारंग कार्यक्रम के साथ शनिवार को रतनलाल जैन स्मृति भवन रातू रोड में शुरू हुआ।
प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्य रक्षा मंत्री सर रांची सांसद संजय सेठ, लाइफ टाइम चेयरमैन अशोक कुमार अग्रवाल, श्रीमती इंदु अग्रवाल, प्रवीर कर्मकार, महासचिव अभिनव जोशी, सहित अतिथियों ने ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मौके पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, अयोजका का अध्यक्ष रमेश सिंह, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलेनाथ सिंह, आरकेश्रीवास्तव उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई की।
हॉकी इंडिया के भोलेनाथ सिंह ने उद्घाटन के मौके पर कहा कि आयोजन अपने आप में बेहतर आयोजन है।
आयोजन की सफलता के लिए हॉकी इंडिया से सहयोग देने की घोषणा की। उद्घाटन के मौके पर गुरु शरण प्रसाद, डॉक्टर यदुनाथ पांडे , शिवेंद्र दुबे, मानस सिन्हा , सहित अरविंदो सोसाइटी के कई वरीय सदस्य उपस्थित थे।
उद्घाटन के दौरान 50 किलो का केक भी अतिथियों के द्वारा काटा गया। झारखंड योग संघ के अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल एवं कार्यकारी अध्यक्ष पंकज प्रसाद ने आगंतुकों का स्वागत किया महासचिव आदित्य कुमार सिंह एवं संजय कुमार झा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
प्रतियोगिता में 27 राज्यों से लगभग 900 से ऊपर प्रतिभागी एवं 200 से ऊपर तकनीकी अधिकारी भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान झारखंड योग संघ के संरक्षक एस एन भट्ट, अमरेंद्र कुमार विकल, गणेश कुमार सुशांत भट्ट, सुशीत बनर्जी, रजनी बक्शी, डॉ रूपम कुमारी,
अनु झा, वैशाली कर्मकार, सपन साह, पप्पू शुक्ला, प्रदीप कुमार डे सहित झारखंड के सभी सदस्य उपस्थित थे।
