
RANCHI: प्रसिद्ध स्त्रीरोग विशेषज्ञ डा शोभा चक्रवर्ती का 87 वर्ष की उम्र मे आज हिल व्यू अस्पताल मे इलाज के दौरान निधन हो गया।
अपराह्न 2 बजे उन्होने अंतिम सांस ली।
डॉ चक्रवर्ती लंबे समय से बीमार चल रही थी। उनके निधन की खबर मिलते ही चिकित्सा जगत मे शोक की लहर दौड पडी।
चिकित्सको उनके निधन पर शोक जताया है। झारखंड आईएमए के महासचिव डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने शोक जताते हुए कहा कि चिकित्सा जगत के लिए बहुत बडा नुकसान है। डॉ चक्रवर्ती झारखंड आईएमए का अध्यक्ष पद 2007 से 2009 तक रही है।
झारखंड की प्रसिद्ध स्त्रीरोग विशेषज्ञ और वरिष्ठ चिकित्सा शिक्षक के रूप मे जानी जाती थी।
डॉ शोभा चक्रवर्ती 1965 मे एमबीबीएस की परीक्षा पास की। डॉ चक्रवर्ती ने चार विषयो फिजियोलॉजी, पैथोलॉजी, सर्जरी और आब्स एडं गायनी मे गोल्ड मेडल हासिल की। एम एस की परीक्षा 1971 मे पास किया।
1974 मे आर एम सी एच, रांची मे सहायक प्राध्यापक के पद पर योगदान दिया।
1984 मे डॉ चक्रवर्ती आब्स एड गायनी विभागाध्यक्ष पद पर कार्यरत रही।
और 1998 मे आर एम सी एच, रांची से सेवानिवृत्त हुई। डॉ शोभा चक्रवर्ती महिला चिकित्सको के लिए रोल मॉडल थी।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपनी संवेदना प्रकट की
रांची की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शोभा चक्रवर्ती की आकस्मिक निधन पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपनी संवेदना प्रकट की है।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार वाले को इस दुख की घड़ी में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें यह प्रार्थना करता हूं।