उप प्रशासक द्वारा दो IEC वाहनों को हरी झंडी दिखाकर निगम कार्यालय से रवाना किया

0
IMG-20250307-WA0042

वाहन द्वारा सभी 53 वार्ड में घूम-घूम कर आम नागरिकों को कूड़े के स्त्रोत पृथक्करण यथा गीला एवं सूखा कूड़ा अलग-अलग कर निगम की गाड़ियों में देने हेतु जागरूक किया जायेगा

RANCHI: रांची नगर निगम क्षेत्रांतर्गत स्त्रोत पृथक्करण को बढ़ावा देने हेतु आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए निगम द्वारा विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है।

इसी कड़ी में 07.03.2025 को उप प्रशासक  रविंद्र कुमार के द्वारा दो IEC वाहनों को हरी झंडी दिखाकर निगम कार्यालय से रवाना किया गया।

उक्त वाहन द्वारा सभी 53 वार्ड में घूम-घूम कर आम नागरिकों को कूड़े के स्त्रोत पृथक्करण यथा गीला एवं सूखा कूड़ा अलग-अलग कर निगम की गाड़ियों में देने हेतु जागरूक किया जायेगा।

इस मौके पर उप प्रशासक के द्वारा रांची नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि स्वच्छता एक निरंतर प्रक्रिया है।

अपने शहर को स्वच्छ रखने हेतु सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। छोटे-छोटे प्रयासों से ही हमारा शहर कूड़ा मुक्त बनेगा।

गीला एवं सूखा कूड़ा अलग करने के उद्देश्य के बारे जानकारी देते हुए उनके द्वारा बताया गया कि झिरी में गेल के द्वारा 150 TPD वाले CBG Plant के माध्यम से ऊर्जा व खाद तैयार किया जा रहा है जिसके लिए प्रतिदिन गीले कूड़े की आवश्यकता है।

उप प्रशासक की अपीलः-

> अपने घरों के गीले व सूखे कूड़े को अलग-अलग छांटकर रखे।

> अपने घरों के गीले व सूखे कूड़े को सिर्फ कूड़ा संग्रहण करने वाले गाडियों में ही डाले।

> अपने घरों के गीले व सूखे कचरे को अपने घरों के आस-पास के खाली स्थानों पर न फेंके।

> अपने प्रतिष्ठानों के बाहर हरा एवं नीला डस्टबिन रखना सुनिश्चित करें एवं गीले कूड़े को हरे व सूखे कूड़े को नीले डस्टबिन में एकत्रित करें।

इस मौके पर सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ किरण कुमारी, सहायक प्रशासक श्रीमती निहारिका तिर्की, नगर प्रबंधक, मेसर्स स्वच्छता कॉरपोरेशन के प्रतिनिधि एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

-Downloac Smart Ranchi App form Google Play Store or Apple Store Whatsapp on our Chatbot Number 814-123-1235

-Dial our Toll Free Number 1800-570-1235–Follow us on: Facebook Page-Ranchi Municipal Corporation, Twitter @rmccommissioner, Instagram-ranchimunicipal

(2)

वर्तमान में रांची नगर निगम क्षेत्रांतर्गत सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण का कार्य मेसर्स स्वच्छता कॉरपोरेशन के द्वारा किया जा रहा है।

07.03.2025 को उप प्रशासक रविंद्र कुमार के द्वारा निगम कार्यालय अवस्थित मेसर्स स्वच्छता कॉरपोरेशन के कमांड एंड कंट्रोल रूम का रिबन काट कर उद्घाटन किया गया।

इस मौके पर उप प्रशासक द्वारा एजेंसी के प्रतिनिधियों को निगम क्षेत्रांतर्गत प्रतिदिन शत प्रतिशत कूड़ा संग्रहण करते हुए आम नागरिकों को स्त्रोत पृथक्करण हेतु जागरूक करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही समय-समय पर IEC गतिविधियां संचालित करने का भी निर्देश दिया गया।

सम्मानित नागरिक डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण से संबंधित किसी भी असुविधा होने पर दूरभाष संख्या 9204822445 पर संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *