38वीं राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड वुशु स्पर्धा में श्रेया कुमारी ने रजत एवम गीता खलखो ने कांस्य पदक जीता

0
IMG-20250201-WA0027

राज्य के खिलाड़ियों ने अब तक 01 रजत एवं 03 कांस्य पदक जीता
DEHRADUN : देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रहें वुशु स्पर्धा में झारखण्ड के खिलाड़ियों ने एक रजत औऱ एक काँस्य पदक पऱ कब्ज़ा जमाया।

जहां श्रेया कुमारी ने रजत पदक जीता वहीं गीता खलखो काँस्य पदक पऱ कब्ज़ा जमाया।

झारखंड राज्य के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर राज्य के माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, खेल मंत्री सुदिव्य कुमार, खेल सचिव  मनोज कुमार, खेल निदेशक संदीप कुमार, अवर सचिव राजेश कुमार,झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आर.के.आनंद,
जे.ओ.ए.कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक,चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे, भोलानाथ सिंह विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी अनिल जायसवाल, विजय सिंह,

चंचल भट्टाचार्य, सी.डी.सिंह, एस.के.पांडेय, वरुण कुमार,सुरेश कुमार, अजय झा, शैलेन्द्र पाठक, राजकुमार विजय शंकर सिंह रजनीश कुमार, हरभजन सिंह,बिपीन सिंह , पूर्णिमा महतो,

सुमन चंद्र मोहंती,आशीष झा,रितेश झा,मो.खुर्सिद खान, शैलेन्द्र दुबे, उदय साहू, शैलेन्द्र कुमार झारखंड खेल प्राधिकरण, रांची के मणिकांत कुमार -जूनियर फेलो कंसलटेंट

,देवेंद्र सिंह -स्पोर्ट्स एडवाइजर समेत खेल विभाग के अधिकारियों , प्रशिक्षकों ने बधाई दी।

दूसरी ओर तीरंदाजी के खिलाड़ियों का अभ्यास सत्र जारी रहा

लॉन बॉल्स के प्रारम्भिक दौर के मैच प्रारम्भ हुए।
आज यहाँ महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में लॉन बॉल्स के प्रारम्भिक दौर के मैच प्रारम्भ हुए।

जहाँ खिलाड़ियों ने हर वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन किया औऱ अगले चक्र में प्रवेश किया।

आज के विभिन्न मैचों के परिणाम निम्नवत रहें :-
महिला एकल सरिता तिर्की में बिहार को 21- 2 से पराजित किया।
महिला फोर्स
लवली चौबे,रेशमा कुमारी,
कविता कुमारी,रूपा रानी तिर्की की टीम ने मणिपुर को 19- 10 से पराजित किया।
पुरुष डबल
सुनील बहादुर ,दिनेश कुमार ने उत्तराखंड को 23- 09 से पराजित किया।
पुरुष ट्रिपल
अभिषेक लाकड़ा,प्रिंस कुमार महतो,आलोक लाकड़ा ने उत्तराखंड को 23- 08 से पराजित किया।
25 वर्ष से कम आयु पुरुष
गौरव कुमार को पश्चिम बंगाल से 19- 21 से हार का सामना करना पड़ा।
25 वर्ष से कम उम्र की महिला बसंती कुमारी ने बिहार को 21-08 से पराजित किया।

आज पहुंचेगी हॉकी की टीम
आज झारखण्ड की हॉकी टीम हरिद्वार पहुंचेगी जहां महिला हॉकी मैच 04 फ़रवरी से प्रारम्भ होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *