रांची जिला कांग्रेस कमेटी अंतर्गत नवनियुक्त जिला एवं प्रखंड पदाधिकारियों को सौंपा गया नियुक्ति-पत्र

0
IMG-20250129-WA0023

RANCHI:  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय कांग्रेस भवन,रांची में रांची जिला कांग्रेस कमेटी अंतर्गत नवनियुक्त जिला एवं प्रखंड पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो के द्वारा नियुक्ति-पत्र सौंपा गया।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के अनुमोदन के उपरांत पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।

रांची जिला कांग्रेस कमेटी अंतर्गत निम्नलिखित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सोपा गया:-

जिला महासचिव- राजीव रंजन राजू, दीपा उरांव, शरीफ अंसारी एवं हुमायूं अंसारी,

जिला सचिव- सुधा देवी, संतोष कुमार, अमाल खान, मिथिलेश नारायण तिवारी, फिरोज अहमद अंसारी, सलीम अंसारी एवं अंजुम जमाल

जिला प्रवक्ता- शैलेंद्र कुमार सिंह

संयोजक,अनगड़ा प्रखंड- एतवा उरांव

संयोजक,नामकुम प्रखंड – विजय टोप्पो

जिला अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने नवनियुक्त जिला एवं प्रखंड पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सोंपते हुए उनके दायित्व से अवगत कराया।

वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें कांग्रेस के नीति, सिद्धांतों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *