राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू रांची पहुंची, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

RANCHI: झारखंड की तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बुधवार को देवघर से रांची पहुंची।

भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बुधवार को दोपहर सवा बारह बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पहुंची। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुके देकर और हाथ जोड़ अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विट कर कहा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का हार्दिक अभिनंदन, स्वागत और जोहार।

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रांची के सांसद संजय सेठ ने भी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का बुके देकर स्वागत किया।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एयरपोर्ट से सीधे बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद सीधे अलबर्ट एक्का चौक पर परमवीर चक्र विजेता अलबर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

वहां से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू राजभवन पहुंची जहां राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने औपचारिक स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का झारखंड से विशेष रिश्ता रहा है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू देवघर आने वाले देश की चौथी राष्ट्रपति है इससे पहले प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद, दो बार बतौर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और रामनाथ कोविंद भी बाबा बैधनाथधाम की पूजा अर्चना कर चुके हैं।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बुधवार को नई दिल्ली से एयरफोर्स की विशेष विमान से सुबह देवघर एयरपोर्ट पहुंची। देवघर एयरपोर्ट पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने स्वागत किया। देवघर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का स्वागत के लिए मंत्री बादल पत्रलेख और गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में….