राष्ट्रपति के रांची आगमन को लेकर एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक कारकेड का मॉक ड्रिल

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का विशेष विमान से देवघर से रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अपराहन 12 बजे होगा आगमन
RANCHI: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के रांची आगमन को लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक सोमवार को कारकेड का मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान ट्रैफिक एसपी, ट्रैफिक डीएसपी समेत पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी मॉक ड्रिल में शामिल हुए।
मॉक ड्रिल के दौरान एयरपोर्ट से राजभवन तक ट्रफिक को रोककर रखा गया था। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर 24 मई को झारखंड के देवघर में विशेष विमान से पहुंचेगी।
इसके बाद बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। राष्ट्रपति के देवघर आगमन पर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। सुरक्षा के मद्देनजर 24 मई को बैद्यनाथ मंदिर में सुबह छह बजे से 10.30 बजे तक आम श्रद्दालुओं के पूजन एवं दर्शन पर रोक रहेगी।
इसके बाद मंदिर से 10.10 बजे सर्किट हाउस, देवघर के लिए रवाना होंगी। वहां कुछ देर रुकने के बाद 11.20 बजे देवघर एयरपोर्ट से रांची के लिए रवाना होगीं।