अंतर्राष्ट्रीय कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी पूर्णिमा लिंडा मास्को से राँची लौटी हुआ, भव्य स्वागत

RANCHI: अंतरराष्ट्रीय कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी पूर्णिमा लिंडा अपने विजय अभियान के साथ मास्को से राँची वापस लौटी ।

मास्को में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल भारतीय दल ने 10 स्वर्ण ,4 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 17 पदक जीते।


पूर्णिमा लिंडा के वापस लौटने पर राँची रेलवे स्टेशन पर उसका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पूर्णिमा के विद्यालय संत अन्ना स्कूल की सिस्टर रजनी,सिस्टर एलिजा बा संत अन्ना और संत मारिया स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी सहित झारखंड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
इसके बाद स्कूल परिसर में भव्य आयोजन के बीच पूर्णिमा को सन्मानित किया गया।
राज्य की खेल निदेशक श्रीमती सरोजिनी लकड़ा ने अपने कार्यालय में पूर्णिमा का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।


उन्होंने पूर्णिमा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके पूर्व भारतीय वुशु दल के भारत वापस लौटने पर भारतीय खेल प्राधिकरण ने स्वागत समारोह का आयोजन किया और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री ने भारतीय वुशु खिलाड़ियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में….