जितेंद्र सिंह बाजवा अध्यक्ष, विजय सर्राफ सचिव और मुरलीधर चौधरी कोषाध्यक्ष बने

वुशु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया का विशेष आम सभा सह चुनाव संपन्न
MEERUT: वुशु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की विशेष आम बैठक बैठक सह चुनाव आज मेरठ के गॉडविन होटल में संपन्न हुआ।
इस बैठक में अगले सत्र 20 23 से 20 27 तक के कार्यकाल के नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।
इसमें मेरठ के जितेंद्र सिंह बाजवा को अध्यक्ष, कश्मीर के विजय सर्राफ को सचिव और असम के मुरलीधर चौधरी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
साथ ही झारखंड के शैलेंद्र दुबे को संयुक्त सचिव बनाया गया इसके अलावा 6 उपाध्यक्ष साथ 6 संयुक्त सचिव और 10 कार्यकारिणी सदस्यों का भी चुनाव किया गया।
यह चुनाव निर्विरोध हुआ। इस दौरान वर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा को वुशु एसोसिएशन आफ इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया गया।
जबकि पूर्व कोषाध्यक्ष शिवेंद्र नाथ दुबे को एसोसिएट उपाध्यक्ष एवम चंचल भट्टाचार्य को एसोसिएट सदस्य बनाया गया।
सभी चुने गए पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामना दी गई ।इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ के सीईओ सह संयुक्त सचिव कल्याण चौबे , कोषाध्यक्ष श्री सहदेव यादव औरन अमिताभ कुमार मौजूद थे।इस पूरे चुनाव प्रक्रिया के पर्यवेक्षक श्री सहदेव यादव थे जबकि रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट वीरेन्द्र कुमार थे।