खेल बजट में बढ़ोतरी लेकिन कट गई नेहरू राजू नाम वाली संस्थाओं की जेब
केंद्र सरकार का खेल बजट
केंद्र सरकार द्वारा आम बजट पेश किया गया है खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय के बजट में इस बार बढ़ोतरी की गई है जबकि कुछ हिस्सों में कटौती भी की गई है
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को आम बजट 2022 पेश किया .इस बार के बजट में करीब 300 करोड़ की बंपर बढ़ोतरी की गई है ,हालांकि अगर खेल बजट के पूरे विवरण को देखें तो कुछ संस्थाओं का बजट का घटाया भी गया है |
खेल बजट में नेहरू युवा केंद्र संगठन और राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान में कटौती की गई है |साल 2021-2022 नेहरू युवा केंद्र संगठन का बजट 365 करोड रुपए था जो इस बार 325 करोड़ कर दिया गया है|
जबकि राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान का बजट भी1 करोड़ रुपए घटाया गया है और उसे 25 करोड़ से कम का 24 करोड़ कर दिया गया है|
कोरोना महामारी के कारण ज्यादातर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं हो सकी थीं। जिसके चलते सरकार ने खेल बजट में कुछ कटौती की थी। इस बार धीरे-धीरे सब सामान्य होता जा रहा है जिसे देखते हुए सरकार ने पिछली बजट की भरपाई करते हुए बढ़ोतरी की है।
इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स होने हैं। इसके अलावा ओलंपिक 2024 की तैयारियां भी काफी तेजी के साथ चल रही है। ऐसे में तय है कि खिलाड़ियों के लिए और बजट जारी किया |