पूर्व फुटबॉलर सुभाष भौमिक का हुआ निधन, एशियन गेम्स में जीता था कांस्य पदक

72 की उम्र में मशहूर फुटबॉलर सुभाष भौमिक का हुआ निधन

भारत के पूर्व फुटबॉलर सुभाष भौमिक ने 72 की उम्र में शनिवार को अन्तिम सांस ली।

सुभाष भौमिक लंबे समय से डायबिटीज और किडनी से जुड़ी बीमारियो से पीड़ित थे। उनका इलाज लंबे समय से चल रहा था। सुभाष भौमिक फुटबॉल में फारवर्ड लाइन के खिलाड़ी थे। भारत और ईस्ट बंगाल की राष्ट्रीय टीम की ओर से उन्होंने कई मैचों में हिस्सा लिया था। 1970 के एशियन गेम्स में सुभाष भौमिक ने भारत को कांस्य पदक दिलाया। उन्होंने भारत की राष्ट्रीय टीम की ओर से 24 इंटरनेशनल मैच खेले। जिनमें से उनके नाम 9 गोल दर्ज हुए। उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन  साल 1971 में मर्डेका कप में फिलीपींस के खिलाफ हैट्रिक रहा।

सुभाष भौमिक ने एक कोच के रूप में भी अपनी अच्छी भूमिका निभाई है। सुभाष भौमिक ईस्ट बंगाल, मोहन बागान, मोहम्मद स्पोर्टिंग और चर्चित ब्रदर्स जैसे फुटबॉल क्लब के कोच रहे।

सुभाष भौमिक के जाने से भारतीय फुटबाल जगत को एक बड़ी क्षति हुई है। भारतीय फुटबॉल में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।

खबरें एक नजर में….