लड़की हूं, लड़ सकती हूं कांग्रेस के नारे पर क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा

बेटियों को पढ़ने दो, उनसे लड़ने की बात मत करो — वीडी शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बेटियों पर आधारित कांग्रेस के नारे को आड़े हाथों लिया है। प्रियंका गांधी पर भाषण मुखी हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेटियों को लड़ने के लिए कहती है। बंटवारा करो और लड़ाओ। कहते हैं कि बेटी हैं, तो लड़ सकती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी तो कहती है कि लड़की है, तो पढ़ सकती है। BJP की केंद्र और राज्य सरकारों ने बेटी बचाने से लेकर बेटी पढ़ाने का अभियान चलाया है।

भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बेटियों को पढ़ाने का अभियान चलाया है। मध्य प्रदेश सरकार बेटी बचाओ अभियान के कारण, लाड़ली लक्ष्मी योजना के कारण लिंगानुपात बदला है। लोगों में बेटियों के प्रति उतना ही प्रेम जगह है जितना बेटों के प्रति। ये काम बीजेपी सरकार करती है। वह लड़ाने का काम करते हैं, इसलिए शर्मा ने कांग्रेस से हाथ जोड़कर निवेदन किया है कि बेटियों को पढ़ने दो, देश के लिए काम करने दो, लड़ने की बात मत करो। युक्त सभी बातें आज प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के बीडी शर्मा ने मीडिया से बात करती हुई है कहीं है ,जिसमें प्रियंका गांधी पर उन्होंने अपना निशाना साधा है।

खबरें एक नजर में….