देश की बढ़ती जनसंख्या बढ़ा सकती है कठिनाइयां
भारत एक विशाल देश है। यह आजादी के बाद कई समस्याओं का सामना कर रहा है। जैसे जनसंख्या की समस्या, दहेज प्रथा, आतंकवाद की समस्या, रोजगार की समस्या आदि, लेकिन इन सब समस्याओं के बीच भारत में बढ़ती आबादी की समस्या बहुत गंभीर है। चीन के बाद भारत दूसरी सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। भारत में बढ़ती जनसंख्या यह हमारी प्रगति की राह में बाधक बन गया।
अधिक जनसंख्या के कारण हमें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आज बढ़ती महंगाई कृषि भूमि की कमी उपभोक्ता वस्तुओं का अभाव यातायात में कठिनाई बेरोजगारी शिक्षा जैसी कई सारी समस्याओं का कारण बढ़ती जनसंख्या को कह सकते हैं।
बढ़ती जनसंख्या के बीच बेरोजगारी एक बहुत बड़ा मुद्दा है। जिसे हम कुछ उदाहरण से समझते हैं। जैसे किसी सरकारी नौकरी के लिए 2000 पद खाली है और उसके लिए 20000 युवाओं ने अप्लाई कर दिया है सोचिए 2000 पद के लिए 20000 विवाह बाकी 99% को जॉब नहीं मिल पाता है। जिसके कारण बेरोजगारी की दर दिन प्रतिदिन बढ़ती जाती है। क्योंकि जनसंख्या अधिक है और सीटें बहुत कम। इसके कारण देश में बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है।
अधिक जनसंख्या के कारण गरीब के बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं मिल पाती है अच्छे स्वास्थ्य की सुविधा नहीं मिल पाती है जिसके कारण हमें बहुत सारी सुविधाओं का सामना करना पड़ता है।
इस बढ़ती जनसंख्या के कारण आपको देश के कई हिस्से में छोटे-छोटे बच्चे काम करते हुए दिख जाएंगे कई लोगों के पास घर नहीं है। वह फुटपाथ पर सोते हैं देश में इस बढ़ती जनसंख्या के कारण कई अन्य समस्याओं का हमें सामना करना पड़ता है। कई लोगों को दो वक्त की रोटी तक नहीं मिल पाती है।
इस मुद्दे पर सरकार को जल्द कोई विचार करना चाहिए और भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून आना चाहिए। ताकि बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगाया जा सके और हमारा देश गरीबी बेरोजगारी जैसी समस्याओं से मुक्त हो पाए।
जय हिंद!