आंखों के नीचें आ गई है झुर्रियां तो महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

नई दिल्ली। आंखों के आसपास की त्वचा पर जल्दी ही झुर्रियां दिखने लगती हैं। जिसे फाइन लाइंस भी कहते हैं। ये झुर्रियां अधिकतर लोगों की सही उम्र बता देती है। अगर आप चाहती हैं कि चालीस की उम्र में भी लोग उम्र को लेकर दुविधा में रहें तो आंखों के आसपास की त्वचा का खास ख्याल रखें। बहुत सारी महिलाएं अक्सर ही इन पांच तरह की गलतियों को दोहराती हैं। जिससे जल्दी ही चेहरे पर ये फाइन लाइंस नजर आने लगती हैं। तो चलिए जानें वो कौन सी गलतियां हैं जो महिलाओं की आदत में शामिल रहती हैं।

अगर आप चालीस की उम्र पार कर चुकी हैं तो अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। बहुत से लोगों को लगता है कि इस क्रीम की क्या जरूरत है। लेकिन अगर आप स्किन को हमेशा जवान रखना चाहती हैं तो आई क्रीम जरूर लगाएं। दरअसल, आंखों के आसपास की त्वचा काफी मुलायम होती है। जो वक्त से पहले नमी खोने लगती है। अंडर आई क्रीम त्वचा पर नमी की परत चढ़ाकर इसे सुरक्षित करने का काम करती है।

ना करें स्क्रब
चेहरे पर अगर स्क्रब करती हैं तो ध्यान रखें कि इसे आंखों के आसपास के हिस्से पर भूलकर भी ना लगाएं। वहीं मेकअप रिमूवर को भी आंखों के आसपास के एरिया पर कतई ना रगड़े। रगड़कर मेकअप छुटाने से यहां की त्वचा की कैपिलरी टूट जाती है। जिससे वहां की त्वचा ढीली हो जाती है।

सही तरीके से करें अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल
बहुत से लोग आई क्रीम तो लगाते हैं लेकिन उनसे लगाने का सही तरीका नहीं जानते। आंखों के आसपास की मुलायम त्वचा के लिए क्रीम को लेकर अंदर की तरफ से बाहर की ओर फैलाएं। वहीं यहां की त्वचा पर ज्यादा क्रीम को रगड़ने से बचें।

महिलाएं कई बार पैसे बचाने के चक्कर सस्ते कंसीलर का इस्तेमाल कर लेती हैं। ये कंसीलर आंखों के आसपास की त्वचा पर जाकर जम जाते हैं और त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं।

खबरें एक नजर में….