रांची में भव्य डिफेंस एक्सपो का आयोजन 17 से 19 सितंबर तक खेलगांव मे 

0
IMG-20250728-WA0014

रक्षा और एमएसएमई से जुड़े सेक्टर भाग लेंगे और अपना प्रदर्शनी भी लगाएंगे

RANCHI: रांची में भव्य डिफेंस एक्सपो का आयोजन रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा 17 से 19 सितंबर तक खेलगांव मे किया जाएगा। शनिवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने होटल रामादा मे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस मे जानकारी दी।

संजय सेठ ने बताया कि हमारा प्रयास होगा कि इस एक्सपो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी करे। और इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

संजय सेठ ने बताया कि रांची भारत का तीसरा शहर होगा, जहां डिफेंस एक्सपो का आयोजन हो रहा है।

इसमें रक्षा और एमएसएमई से जुड़े सेक्टर भाग लेंगे और अपना प्रदर्शनी भी लगाएंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रक्षा मंत्रालय और सेना से जुड़े अधिकारी भी शामिल हुए, और इसकी तकनीकी जानकारियां उपलब्ध करायी।

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओ को  मजबूत करने और  क्षेत्रीय औद्योगिक भागीदारी को बढावा देने के उद्देश्य से ईस्ट टेक 2025 का आयोजन किया जा रहा है।

2050 विकसित भारत का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का है। झारखंड को आगे बढने का मौका है।

और हमारा यह प्रयास है कि झारखंड मे भी डिफेंस कॉरिडोर बने और यह तभी सार्थक होगा जब हम मिलकर इस सेक्टर को बुस्ट अप करे।

और आगे मेहनत करना है। हुनर वाली रांची बनाना है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस मे सेना अधिकारी  भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *