केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पंजाब के फिरोजपुर जिलों के कई गांव का दौरा किया

RANCHI: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री म संजय सेठ ने आज पंजाब के फिरोजपुर जिलों के कई गांव का दौरा किया।
भारत-पाकिस्तान की सीमा पर स्थित गांव के ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए इस भीषण बाढ़ ने पूरे पंजाब को अपने चपेट में लिया है जैसे-जैसे पानी उतर रहा है वैसे-वैसे वहां की स्थिति सामान्य हो रही है।
लेकिन अभी भी कई चुनौतियां वहां के लोगों के सामने है अभी भी कई स्थानों पर पानी भरे हुए हैं लोगों को दवाइयां भोजन की व्यवस्था उनके रहने की व्यवस्था यह सुनिश्चित हो लगातार जरूरत के समान लोगों तक पहुंचे एवं आज की स्थिति में महामारी ना पहले इसके लिए दवाई की व्यवस्था डॉक्टरों की व्यवस्था अस्पताल में डॉक्टर और दवाइयां सभी उपलब्ध हो ताकि महामारी ना फैले।
इसी के निमित्त आज फिरोजपुर जिला मुख्यालय में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और बचाव कार्यों को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने समीक्षा बैठक की फिरोजपुर की जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान, बाढ़ का पानी उतरने के बाद होने वाली समस्याओं से निपटने की तैयारी, बाढ़ से हुए नुकसान का ससमय मुआवजा भुगतान करने से संबंधित विषयों पर त्वरित कार्यवाही करने को कहा।
इस प्राकृतिक विभीषिका से निपटने के लिए केंद्र सरकार पंजाब के हर नागरिक के साथ मजबूती से खड़ी है।
उन्हें राहत देने के लिए हर संभव प्रयास व कार्य किए जा रहे हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पंजाब को फिर से वह हरा भरा पंजाब देखना चाहते हैं।
प्रधानमंत्री के देखरेख में पूरी व्यवस्था वहां के लोगों को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।