सेवा ही संगठन भाजपा की प्रतिबद्धता: बाबूलाल मरांडी

0
IMG-20250824-WA0024

भाजपा राजनीतिक और सामाजिक दोनों जिम्मेदारी निभाती है : डॉ रविंद्र कुमार राय

सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों में जनभागीदारी बढ़ाएं:कर्मवीर सिंह

RANCHI : भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में पार्टी द्वारा आगमी 17 सितंबर से 2अक्टूबर तक आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम हेतु प्रदेश पदाधिकारी,मोर्चा अध्यक्षों,जिलाध्यक्ष,जिला प्रभारी एवं सेवा पखवाड़ा प्रदेश टोली की बैठक संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य देश के जन जन की सेवा।

पार्टी का राजनीतिक लक्ष्य सत्ता सुख नहीं बल्कि सत्ता के माध्यम से जनता की सेवा है।

कहा कि पार्टी विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच जाकर सेवा का कार्य करती है।

उसी के तहत आगामी 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी।

कहा कि एक तरफ इंडी गठबंधन लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं का गला घोंट रहा वही भाजपा अपने सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से जनभागीदारी बढ़ाते हुए लोकतंत्र को मजबूत कर रही है।

श्री मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कार्यकाल गांव,गरीब की सेवा से भरा पड़ा है। उन्होंने देश में उपलब्धियों का पहाड़ खड़ा किया है।

कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता की आशा और आकांक्षा केवल भाजपा है। हमें कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच बार बार जाना है।

कहा कि भाजपा राजनीतिक के साथ सामाजिक जिम्मेदारियां भी भली भांति निभाती है।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में स्वच्छता, वृक्षारोपण,रक्तदान,जल संरक्षण,स्वदेशी आंदोलन में जनभागीदारी लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि आगामी सेवा पखवाड़ा में सेवा के साथ दीनदयाल जयंती पर वैचारिक धारा को भी नई पीढ़ी तक ले जाने की जरूरत है।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसे धरातल पर उतारने की दिशा में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत पदाधिकारियों के बीच कार्यों का वितरण किया गया है।

प्रदेश स्तरीय 7 लोगों की टोली बनाई गई जिसमें प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज कुमार सिंह,

बालमुकुंद सहाय,विकास प्रीतम,भानु प्रताप शाही गणेश मिश्र,शामिल हैं।

कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर ,मैराथन दौड़,प्रदर्शनी,स्वास्थ्य शिविर,दिव्यांग जन केलिए यंत्र वितरण,सांसद खेलकूद प्रतियोगिता,स्वच्छता अभियान,वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

कहा कि वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देते हुए आगामी 2 अक्टूबर गांधी और लालबहादुर शास्त्री जयंती पर खादी और हस्तकरघा निर्मित वस्त्रों की खरीदारी को बढ़ावा देते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों के साथ आम जनता से खादी वस्त्रों की खरीदारी का आग्रह किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितंबर को बूथ स्तर पर मनाई जाएगी ।

उन्होंने कहा कि सांसद खेल प्रतियोगिता सभी संसदीय क्षेत्र में आयोजित किए जाएंगे जिसका पंजीकरण आगामी 29 अगस्त से प्रारंभ होगा।

कहा कि यह खेल प्रतियोगिता ग्रामीण स्तर,प्रखंड स्तरीय,विधानसभा स्तरीय और संसदीय क्षेत्र स्तरीय आयोजित होगी जिसमें फुटबॉल,वॉलीबॉल, हॉकी,बैडमिंटन, बास्केट बॉल ,

खोखो,हॉकी ,एथेलेटिक्स जैसे खेलों के ग्रामीण पारंपरिक खेल कबड्डी आदि की प्रतियोगिता आयोजित होगी।

कहा कि पखवाड़े के अंदर विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित किया जाएगा।

बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने और धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह ने किया।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, राकेश प्रसाद ,सांसद कालीचरण सिंह ,भानु प्रताप शाही ,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू,

डॉ प्रदीप वर्मा,प्रदेश मंत्री गणेश मिश्र,सीमा पासवान, दुर्गा मरांडी, सरोज सिंह, नंदजी प्रसाद,हेमंत दास, शिवपूजन पाठक,राहुल अवस्थी,

योगेंद्र प्रताप सिंह, कुमार अमित, सुबोध सिंह गुड्डू शशांक राज,पवन साहू,अनवर हयात,राकेश भास्कर,सत्यनारायण सिंह,वरुण साहू,

शैलेन्द्र सिंह,सहित जिला अध्यक्ष,जिला प्रभारी गण शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों