सांसद पेंटिंग महोत्सव का मुख्य उद्देश्य हमारे बच्चे देश के वीर जवानों के पराक्रम को जाने :संजय सेठ

सांसद कला महोत्सव
रांची लोकसभा क्षेत्र के 125 स्कूल के 50 हजार से अधिक बच्चे भाग ले रहे है
पीएम के 75वें जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा तक चलेगा महोत्सव
नरेंद्र मोदी को भेंट की जाएगी बेहतर पेंटिंग्स
RANCHI: सांसद कला महोत्सव जहां हज़ारों बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर और मोदी जी के सैन्य प्रेम पर अपनी चित्रांकन प्रतिभा की प्रस्तुति कागजों पर की।
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल पर इस कार्यक्रम का आगाज किया गया है।
सांसद कला महोत्सव के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम के पेंटिंग कार्निवल में रांची लोकसभा क्षेत्र के 125 से अधिक स्कूल भाग ले रहे हैं।
इसमें 50 हजार से अधिक बच्चे अपने चित्रांकन प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
यह महोत्सव भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 में जन्मदिन पर होने वाले सेवा पखवाड़ा तक चलेगा।
इस महोत्सव में रांची लोकसभा क्षेत्र के रांची, हटिया, कांके, खिजरी, ईचागढ़ और सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के विद्यालय भाग ले रहे हैं।
इस बाबत रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची के चार स्कूलों में आयोजित होने वाले पेंटिंग प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए सच्चिदानंद स्कूल डोरंडा ,ब्रिजफोर्ड स्कूल धुर्वा, स्वामी विवेकानंद स्कूल, जीडी गोयंका स्कूल, इस प्रतियोगिता में ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सैन्य बलों ने जो शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया है
उसे रांची के बच्चों अपनी पेंटिंग के माध्यम से बहुत ही शानदार स्वरूप दे रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणा से सांसद कला महोत्सव का आयोजन देश के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के द्वारा आयोजित की गई है।
प्रधानमंत्री जी के सैन्य प्रेम और ऑपरेशन सिंदूर पर उमड़ा चित्रकारिता कि कागजों पर बच्चों ने जो रंग भरे हैं वह भारत के सुनहरे और मजबूत भविष्य का रंग है।
ब्रिज फोर्ट के बच्चों द्वारा भारतीय सेवा के सौर्य और साहस से जुड़ी ओजस्वी सांस्कृतिक प्रस्तुति दिल को छूने वाले प्रस्तुति की गई प्रतिभागी बच्चों को उत्साह वर्धन के साथ देश के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने ऐसे पांच बच्चों जिन्होंने सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग कि उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।
इस अवसर पर देश के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से सांसद पेंटिंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इस पेंटिंग महोत्सव का मुख्य उद्देश्य हमारे बच्चे अपने देश के वीर जवानों के शौर्य और पराक्रम को जाने अपनी वीर सैनिकों के बारे में जाने इसका मुख्य उद्देश्य यही है।
श्री सेठ ने बच्चों से कहा हमारे देश के बच्चे विकसित भारत 2047 के ब्रांड एंबेसडर हैं । आप कोई भी काम करो नेशन फर्स्ट के भाव से करो उन्होंने बच्चों द्वारा की गई पेंटिंग की सराहना की।
यह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन तक चलेगा।
जिसमें रांची लोकसभा क्षेत्र के 8वीं से 12वीं तक के 50 हजार से अधिक बच्चे अपनी सहभागिता निभाएंगे। इसके प्रथम चरण में विद्यालय स्तर पर महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें पांच अच्छे प्रतिभागियों का चुनाव किया जाएगा।
उसके बाद सभी विद्यालयों से चयनित पाच प्रतिभागियों की एक प्रतियोगिता अलग से कराई जाएगी। यहां से चयनित बेहतर पेंटिंग्स को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया जाएगा।
महोत्सव में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
बेहतर पेंटिंग करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
इतने लंबे समय तक और भव्य तरीके से मनाया जाने वाला पहला पेंटिंग कार्निवल है, जिसमें उत्साहपूर्वक बच्चे शामिल हो रहे हैं।
आज के इस प्रतियोगिता में सच्चिदानंद ज्ञान भारती स्कूल से अनीशा गाड़ी अंकिता कुमारी सुहानी कुमारी आदित्य कुमारी शिखा कुमारी जीडी गोयंका स्कूल से तसिफा तहसील स्वी कश्यप आराध्या जलान पलक सिंह ब्रिजफोर्ड स्कूल से समृद्धि कुमारी अंतरा रंजन अल शिफा फातिमा इन बच्चों को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
इन सभी स्कूलों में राजीव सहाय मनोज गुप्ता रविंद्र सिंह धनंजय कुमार सुभाकर चौधरी निरंकार चौधरी मनोज तिवारी रतन अग्रवाल ने आज के कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई रांची महानगर भाजपा के अध्यक्ष वरुण साहू संजय जयसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।