शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

0
IMG-20250902-WA0007

RANCHI: स्वास्थ्य विभाग रांची के तत्वाधान में सोमवार, 2 सितंबर 2025 को शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा एवं टीसीआई कार्यक्रम के प्रगति साझा हेतु बैठक आयोजित की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी,सभागार में डॉ असीम माझी – जिला प्रजनन और बाल स्वास्थ्य अधिकारी (डीoआरoसीoएचoओo) रांची की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।

इस मीटिंग का उद्देश्य शहरी क्षेत्र में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा एवं आगामी माह की योजना के ऊपर विस्तार से चर्चा करना था।

बैठक में मुख्यतः शहरी क्षेत्र में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं – परिवार नियोजन सेवाओं की समीक्षा, एच एम आई एस , एनक्यूएएस आकलन पर चर्चा की गयी।

इस बैठक का उद्देश्य शहरी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और उन्हें और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी के साथ चर्चा करना था।

बैठक में DRCHO डॉ मांझी ने शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों पर दी जा रही अंतरा– परिवार नियोजन कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की।

डॉ असीम माझी शहरी स्वास्थ्य केंद्रवार लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा किए साथ केन्द्रों को अंतरा सुई के फॉलो उप करने पर ज़ोर देने को कहा।

साथ ही जिले स्तर से आईयूसीडी एवं अंतरा सर्विस की शुरुआत एवं निरंतरता हेतु जो भी सहयोग जिले स्तर से जरूरत होगी उसको उपलब्ध करने का आश्वासन दिया।

बैठक में कुलभूषण बाड़ा ने परिवार नियोजन कार्यक्रम में केंद्रवार उपलब्धियों की समीक्षा किए , साथ ही सामुदायिक स्तर पर इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक के दौरान पीएसआई इंडिया टीम के द्वारा परिवार नियोजन की उपलब्धियों को साझा किया गया।

बैठक में रांची शहरी क्षेत्र से लोक स्वास्थ्य प्रबन्धक, जीएनएम शहरी बीटीटी, के साथ साथ पी एस आई इंडिया से प्रणव कुमार झा अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों