सदर अस्पताल में मनाई गई लेप्रोस्कोपी सर्जरी शुरू होने की पांचवी वर्षगांठ

सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार , उपाधीक्षक डॉ बिमलेश सिंह ने संयुक्त रूप से केक काटकर चिकित्सकों एवं ओटी कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
RANCHI: सदर अस्पताल ओटी परिसर में लेप्रोस्कोपी सर्जरी शुरू होने की पांचवी वर्षगांठ मनाई गई, साथ ही साथ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज से सदर अस्पताल में द्वितीय पाली में ऑपरेशन की भी शुरुआत की गई।
आज से 5 वर्ष पूर्व COVID के समय 22 सितंबर को सदर अस्पताल ,रांची को झारखंड का ऐसा पहला जिला अस्पताल होने का गौरव प्राप्त हुआ था जहां लेप्रोस्कोपी सर्जरी शुरू की गई थी।
इस उपलक्ष में आज केक काटकर लेप्रोस्कोपी सर्जरी शुरुआत होने की पांचवी वर्षगांठ मनाई गई।
इन पांच सालों में सैकड़ो मरीजों का इलाज मिनिमली इनवेसिव सर्जरी विधि के द्वारा अब तक किया जा चुका है।
आज सदर अस्पताल रांची ने एक और नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए ऐसा पहला जिला अस्पताल होने का सौभाग्य प्राप्त किया जहां पर द्वितीय पाली में भी मरीजों के ऑपरेशन होंगे।
हाल के दिनों में देखा गया था कि ऑपरेशन कराने वाले मरीजों की संख्या सदर अस्पताल रांची में काफी बढ़ गई है ,
मरीजों को अपने ऑपरेशन के लिए काफी लंबा इंतजार भी करना पड़ रहा है ,ऐसी स्थिति में सदर अस्पताल प्रशासन ने यह निर्णय लिया की मरीजों को लाभ पहुंचाने के लिए वर्तमान संसाधन में द्वितीय पाली में OT शुरू की जाए।
लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के पांच सफल वर्ष पूरे होने पर, सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार , उपाधीक्षक डॉ बिमलेश सिंह ने संयुक्त रूप से केक काटकर चिकित्सकों एवं ओटी कर्मचारीयों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
दोनों सम्मानित पदाधिकारीयों ने Evening OT की भी शुरुआत फीता काटकर की।
सिविल सर्जन महोदय ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बताया की आने वाले समय (NOVEMBER के आसपास ) में सदर अस्पताल रांची में Surgery Department में PG (DNB) की भी पढ़ाई शुरू हो जाएगी तब इमरजेंसी ऑपरेशन की भी सुविधा उपलब्ध होगी।
Evening OT में NEUROSURGERY, Orthopaedic, Pulmonology,Plastic Surgery , General Surgery ,Gynae आदि विभागों के मरीजों का ऑपरेशन एवं इलाज किया जाएगा।
इस अवसर पर OT INCHARGE डॉ अजीत कुमार ,डॉ नीरज, डॉ विकास बल्लभ ,डॉ स्टीफन खेस ,डॉ वसुधा ,डॉ तन्मय, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ धनंजय ,Sister In Charge सिस्टर नेली , स्नेहलता,माला सिन्हा एवं समस्त ओटी के स्टाफ उपस्थित थे।