रांची सदर अस्पताल में डॉक्टरों पर हमला, रिम्स जेडीए ने कड़ी निंदा की

RANCHI: रिम्स जेडीए ने रांची के सदर अस्पताल में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हुई हिंसक घटना की कड़ी निंदा की है।
अस्पताल में ड्यूटी पर लगे डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति मरीजों के परिजनों द्वारा शाब्दिक अपशब्द और शारीरिक हमला करना पूरी तरह अस्वीकार्य है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जेडीए ने कहा कि डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी कठिन परिस्थितियों में भी मरीजों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए अथक परिश्रम करते हैं।
ऐसे हमले डॉक्टरों का मनोबल गिराते हैं, आवश्यक चिकित्सा सेवाओं में व्यवधान डालते हैं और मरीजों व उनके परिजनों के लिए डर का माहौल उत्पन्न करते हैं।
रिम्स जेडीए ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है:
1. इस घटना में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कड़े कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।