राँची महानगर दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधिमण्डल नवनियुक्त वरीय आरक्षी अधीक्षक राकेश रंजन से मिला, पुष्प गुच्छ एवम चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया

0
IMG-20250923-WA0012

RANCHI:  रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति का एक प्रतिनिधिमण्डल समिति के मुख्य संयोजक डॉ. अजीत सहाय के नेतृत्व में रांची के नवनियुक्त वरीय आरक्षी अधीक्षक राकेश रंजन से रांची समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय में जाकर मिला।

और उन्हें चुनरी एवं पुष्प गुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत किया गया।

उक्त अवसर पर प्रतिनिधिमण्डल की ओर से समिति के डॉ. अजीत सहाय ने दुर्गा पूजा से सम्बंधित विस्तृत जानकारी दी एवं आग्रह किया कि दुर्गा पूजा निमित जो भी सुविधाएं मिलती रही है वह सभी सुविधाएं इस वर्ष भी मुहैया कराया जाए।

जिसमें सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के साथ साथ मूर्ति विसर्जन हेतु वाहनों की आवश्यकता प्रथम दृष्टया अति आवश्यक है ताकि सभी पूजा आयोजक समय से विसर्जन शोभायात्रा संपन्न करा सकें।

उपरोक्त भेंट में महानगर समिति द्वारा आग्रह पूर्वक आगामी दुर्गा पूजा की सफलता हेतू महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के प्रधान कार्यालय में रांची के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी पूजा पंडाल के आयोजकों के साथ बैठक कर दुर्गा पूजा को एतिहासिक रूप से सफल बनाने हेतु आमंत्रित किया।

महानगर समिति के अध्यक्ष प्रदीप राॅय बाबू ने प्रत्येक पूजा पण्डाल में महिला पुलिस बल पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्ति पर विशेष बल दिया।

प्रतिनिधिमण्डल में मुख्य रूप से रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के डॉ. अजीत सहाय, श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष जयसिंह यादव, प्रदीप रॉय बाबू, राजन वर्मा, संजय मिनोचा, विनोद सिंह,रविंद्र वर्मा, सागर कुमार,संजय सिन्हा गोपाल,राणा रंधीर,रमेश सिंह,

अशोक यादव,अमरनाथ साहू, लखपति साव,समीर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।
उपरोक्त जानकारी महानगर समिति के प्रदीप रॉय बाबू ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *