किसानों व विस्थापितों के लिए संघर्ष तेज करेगी आजसू : सुदेश महतो

0
IMG-20250909-WA0009

पिठौरिया में सैकड़ों लोगों ने सुदेश महतो
के समक्ष थामा आजसू पार्टी का दामन

RANCHI: आजसू पार्टी का मिलन समारोह कांके प्रखंड अंतर्गत पिठौरिया स्थित माउंट बेली बैंक्विट हॉल में हुआ, जिसकी अध्यक्षता कांके प्रखंड अध्यक्ष अमन शाहदेव ने की।

समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू प्रमुख सुदेश महतो के समक्ष सैकड़ो लोगों ने आजसू पार्टी का दामन थामा।

मिलन समारोह में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन के मूल में जल, जंगल और जमीन की रक्षा का सवाल था।

गुरुजी शिबू सोरेन ने भी इसके लिए आवाज उठाई थी, लेकिन हेमंत सरकार गुरुजी के विचारों से भटक चुकी है।

किसानों और विस्थापितों पर आंसू गैस और लाठी चलाई जा रही है।

श्री महतो ने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। किसानों और विस्थापितों के अधिकारों को लेकर आजसू पार्टी संघर्ष तेज करेगी।

श्री महतो ने कहा कि झारखंड में किसानों और विस्थापितों की आवाज को कुचलने का काम किया जा रहा है।

किसानों की जमीन छीनी जा रही है। उन्हें छला जा रहा है।

श्री महतो ने कहा कि राज्य के 25 वर्षों की यात्रा का मूल्यांकन करना बेहद आवश्यक है।

राज्य केवल भौगोलिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि वैचारिक दृष्टिकोण से भी बना है।

श्री महतो ने कहा कि कि झारखंड का निर्माण गांव और किसान की सोच से हुआ है, लेकिन आज गांव और किसान के विचार सत्ता के केंद्र में नहीं हैं।

राजनीति केवल किसी व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे समाज और व्यवस्था को प्रभावित करती है।

इसलिए जरूरत है ऐसी राजनीति की जो विचारधारा पर आधारित हो और हर प्रदेशवासी के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करे।

श्री महतो ने चिंता जताई कि वर्तमान समय में वैचारिक राजनीति का अभाव दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी वैचारिक मिलन और संगठनात्मक मजबूती के माध्यम से एक सशक्त जनशक्ति तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

समारोह को आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, हसन अंसारी, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता, दीपक महतो, संजय मेहता, केंद्रीय सचिव बसंत महतो,

नईम अंसारी, रूपलाल महतो, डॉ मीना देवी, जिलाध्यक्ष संजय महतो, जिला कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी, वीरेंद्र तिवारी,

एतवा उरांव, संजीव महतो, मोजीबुल रहमान, सूरज मिश्रा आदि ने संबोधित किया।

आजसू में शामिल

संजीत कुमार महतो, नकुल महतो, शंकर महतो, शिवदास वर्मा, कमल महतो, राजेश नायक, पवन मुंडा, संजय महतो, शिरिल एक्का, सुदीप कुमार, नारायण केसरी, आजाद अंसारी, मौलाना इरशाद, विवेक ठाकुर, अंकित कुमार,

विकास कुमार, विशाल कुमार, गौतम कुमार, आशीष सोनी, राजेश साहू सहित सैकड़ो लोगों ने आजसू पार्टी का दामन थामा।

कार्यक्रम में उपस्थित

प्रखंड सचिव सुरेंद्र महतो, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष पारस महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष आनंद महतो, मनोज महतो, दीपक कुमार, अजीत कच्छप,

अजय राम, मुर्तुजा खान, तैयब अंसारी, रंजीत वर्मा, रूप श्री गाड़ी निशा देवी अमिता देवी पल्लवी देवी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों