केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शिबू सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की

RANCHI: झारखंड के प्रमुख आंदोलनकारी, पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा के सांसद और अभिभावक दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन जी के आकस्मिक निधन पर देश के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।
श्री सेठ ने कहा उनके निधन से हृदय बहुत व्यथित है। उनके निधन से झारखंड के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में जो शून्यता आई है, उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।
दिशोम गुरु जी का निधन संपूर्ण झारखंड के हर जनमानस की क्षति है। ईश्वर से उनके लिए मोक्ष की कामना करता हूं।
उनके परिवारजनों, समर्थकों और सभी राज्यवासियों को प्रभु श्रीराम दु:ख की इस घड़ी से उबरने की हिम्मत दें। ॐ शांति 🙏