झारखंड बालक-बालिका सुपर स्पीड खो-खो खुली चयन प्रतियोगिता 3 सितम्बर को

0

RANCHI: झारखंड राज्य सुपर स्पीड खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में एक दिवसीय झारखंड राज्य सुपर स्पीड खुली चयन बालक-बालिका खो-खो प्रतियोगिता बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय, सेक्टर-2,धुर्वा, राँची के प्रांगण में सुबह 7 बजे से सुबह 9 बजे तक होगा।
इस खुली चयन प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के किसी भी जिले के इच्छुक खिलाड़ी भाग ले सकते है। खुली चयन प्रतियोगिता दो आयु वर्गों अंडर-14(सबजुनियर)एवं अंडर-17 (जुनियर) के लिए आयोजित की जायगी।

इस चयन प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड सबजुनियर एवं जुनियर बालक-बालिका टीम का चयन किया जाएगा ,जो आगामी माह 10 से 12 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय प्रतियोगिता जयपुर (राजस्थान) में भाग लेने के लिए राँची से प्रस्थान करेगी।
इच्छुक खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए संघ के प्रशिक्षक संजय कुमार (8210862416) एवं शुभम सिंह (9123157501) से सम्पर्क कर सकते हैं।
यह जानकारी झारखंड राज्य सुपर स्पीड खो-खो एसोसिएशन के महासचिव विवेक कुमार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों