आई डोनेशन अवेयरनेस क्लब एवं कश्यप मेमोरियल आई बैंक का ब्लाइंड फोल्डेड रन फॉर विज़न 7 सितंबर को

0
IMG-20250904-WA0002

समारोह मे मुख्या अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी, विशिष्ट अतिथि वित्तमंत्री राधाकृषण किशोर एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह शामिल होंगे

समारोह मे मृत्यु उपरांत नेत्रदान करने वाले परिवारों एवं नेत्रदान से जुड़ी संस्थाओं को सम्मानित किया जायेगा

मृत्यु उपरांत नेत्रदान को अपने परिवार की परंपरा बनाएं: डॉ भारती कश्यप 

RANCHI: 40वाँ राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8सितम्बर 2025 के उपलक्ष्य पर आई डोनेशन अवेयरनेस क्लब एवं कश्यप मेमोरियल आई बैंक का ब्लाइंड फोल्डेड रन फॉर विज़न 7 सितंबर को प्रात: 8 बजे सेंट जेवियर्स कॉलेज परिसर में आयोजन किया जायेगा।

समारोह मे मुख्या अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी, विशिष्ट अतिथि वित्तमंत्री राधाकृषण किशोर एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह शामिल होंगे।

कश्यप मेमोरियल आई बैंक की डायरेक्टर एवम प्रसिद्ध नेत्ररोग विशेषज्ञ डाॅ भारती कश्यप ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि
वर्ष 2002 से संस्था द्वारा नेत्रदान का संदेश देने के लिए लगातार 23 सालों से ‘रन फॉर विजन’ का आयोजन हो रहा है।
साथ ही लगातार 7 वर्षों से ब्लाइंड फोल्डेड रन फॉर विजन का रांची में आयोजन हो रहा है।

डॉ भारती  कश्यप ने बताया कि समारोह मे मृत्युपरांत नेत्रदान करने वाले परिवारों एवं नेत्रदान से जुड़ी संस्थाओं को सम्मानित किया जायेगा।

उपलब्धियां : –

अब तक करीब 1015 कॉर्निया ट्रांसप्लांट

पिछले 5 सालों में 490 नेत्र प्रत्यारोपण

सन 1996 में संयुक्त बिहार झारखंड में डॉ. भारती कश्यप एवं डॉ. बी पी कश्यप द्वारा झारखंड बिहार का प्रथम नेत्र प्रत्यारोपण किया गया।

कॉर्निया प्रत्यारोपण की आधुनिक तकनीक DSEK एवं DMEK की झारखण्ड में शुरुआत का श्रेय है

कश्यप मेमोरियल आई बैंक की डायरेक्टर डॉ. भारती कश्यप ने कहा 

नेत्रदान आप की आँखों को दो बार देखने का मौका देता है

मृत्यु उपरांत नेत्रदान को अपने परिवार की परंपरा बनाएं।

रन फॉर विजन अपने आप में यूनिक है अनूठा है

क्योंकि पिछले 23 वर्षों से लगातार किया जा रहा है कोविड के 2 वर्षों को छोड़कर पिछले 7 वर्षों से ब्लाइंड फोल्डेड रन फॉर विजन किया जा रहा है।

देश के किसी भी भाग में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े में ब्लाइंडफोल्डेड रन फॉर विजन का लगातार 7 वर्षों से आयोजन नहीं हुआ है।

और कोई भी संस्था ने 23 वर्षों तक लगातार इसका आयोजन नहीं किया है।

झारखंड के स्थानीय आदिवासी सबसे बड़े नेता माननीय शिबू सोरेन से लेकर अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी, माननीय द्रौपदी मुर्मू तक सभी ने रन फॉर विजन में भाग लिया है।

शपथ पत्र भर के झारखंड के स्थानीय लोगों से  नेत्रदान की अपील की है।

सबसे बड़ी बात सरकार को इंफ्रा स्ट्रक्चर और मैन पावर  पर कुछ भी खर्च नही  करना पडता है।

कश्यप मेमोरियल आई बैंक झारखंड का सबसे ज्यादा नेत्र प्रत्यारोपण करने वाला आई बैंक  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों