दुर्गा पूजा पर महिलाओं को सरकार का तोहफ़ा, रांची में 96 करोड़ से अधिक राशि का DBT भुगतान

0
IMG-20250928-WA0055

RANCHI:  दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने झारखंड की महिलाओं को विशेष उपहार दिया है।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत सितंबर माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है।

रांची जिले की 3,87,584 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में 2500 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 96 करोड़ 89 लाख 60 हजार रुपये का आधार आधारित डीबीटी ट्रांसफर किया गया।

प्रखंडवार प्रमुख लाभुक संख्या (सितंबर माह)

कांके – 31,951

माण्डर – 23,437

सिल्ली – 21,403

बेड़ो – 20,818

चान्हो – 19,939

रातू – 18,822

नगड़ी – 18,000

नामकुम – 18,037

ओरमांझी – 18,404

सदर शहरी क्षेत्र – 21,626
(अन्य प्रखंडों में भी हजारों लाभुकों को भुगतान हुआ)

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण साधन है। इससे उन्हें त्योहारों पर आर्थिक संबल मिलता है और आत्मनिर्भर बनने की राह भी आसान होती है।

दुर्गा पूजा से ठीक पहले मिला यह वित्तीय सहयोग महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान लेकर आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *