दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है भारत: संजय सेठ

0
IMG-20250927-WA0028

समारोह में समाजसेवा, कला, संस्कृति, शिक्षा, खेल, पत्रकारिता और विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले दर्जनों व्यक्तित्वों को किया गया सम्मानित 

RANCHI : सेवा पखवाड़ा-2025 के तहत प्रदेश भाजपा की ओर से आज रांची में विशिष्ट जन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।घ
समारोह में समाजसेवा, कला, संस्कृति, शिक्षा, खेल, पत्रकारिता और विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले दर्जनों व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व रांची के सांसद संजय सेठ मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने विशिष्ट जनों को “बढ़ते भारत, बदलते भारत” के निर्माता बताते हुए कहा कि 2014 से पहले भारत रक्षा क्षेत्र में विदेशी हथियारों पर निर्भर था, लेकिन आज भारत 100 देशों को रक्षा सामग्री निर्यात करने वाला आत्मनिर्भर राष्ट्र बन चुका है।

प्रदेश महामंत्री और सांसद आदित्य साहू ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी पूरा होगा जब देश का हर नागरिक अपनी भूमिका निभाएगा।

उन्होंने सभी विशिष्ट जनों के योगदान को 2047 के “विकसित भारत” के लक्ष्य से जोड़ते हुए उनका आभार जताया।

वरिष्ठ विधायक सीपी सिंह ने कहा कि मोदी सरकार घोषणाओं की नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस की सरकार है।

गांव, गरीब, किसान, आदिवासी, दलित और पिछड़े समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना इसका सबसे बड़ा प्रमाण है।
मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि विशिष्ट जनों को सम्मानित कर पार्टी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है।
वरिष्ठ पत्रकार अनुज सिन्हा ने भाजपा की इस पहल को सराहनीय बताया और कहा कि दुनिया आज भारत की तीव्र प्रगति से प्रभावित है।

उन्होंने रांची की ऐतिहासिक भूमिका का उल्लेख करते हुए याद दिलाया कि 1925 में यहीं से महात्मा गांधी ने स्वदेशी आंदोलन का आह्वान किया था।
पद्मश्री लोकगायक मुकुंद नायक ने विरासत और विकास को साथ लेकर चलने पर बल दिया और लोगों से अपनी भाषा, संस्कृति और परंपरा पर गर्व करने का आह्वान किया।

इस समारोह में रमन गुप्ता, वर्षा लकड़ा, मनोज शहरी, राजू केरकेट्टा, अनीता बाड़ा, सरिता देवी, पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा, नवेन्दु उन्मेश, सोनाली दास, इसरो वैज्ञानिक गुरु कमल सिंह जगदेव,
साहित्यकार प्रतिमा त्रिपाठी, योग कोच रजनी बक्शी, सीए जितेंद्र कुमार, खिलाड़ी लवली चौबे, बसंती कुमारी, सुनील बहादुर, डॉक्टर एहसान रब्बानी,

अधिवक्ता लाल अजय नाथ शाहदेव, डॉक्टर सुमन श्रीवास्तव समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंत्री व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष वरुण साहू ने दिया।

इस अवसर पर भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद सभी उपस्थित अतिथियों ने सामूहिक भोज में भी हिस्सा लिया, जिसने समारोह को और अधिक सौहार्दपूर्ण बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *