आजाद सिपाही दैनिक अखबार के संपादक हरि नारायण सिंह के निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया गहरा शोक

0
Screenshot_20250803_133259_Facebook

RANCHI: झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार ,आजाद सिपाही दैनिक के संपादक हरिनारायण सिंह जी के आकस्मिक निधन पर प्रदेश भाजपा ने गहरा शोक प्रकट किया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व हरि जी झारखंड की पत्रकारिता के आधार स्तंभ थे। उनका असमय चला जाना केवल पत्रकारिता केलिए ही नहीं बल्कि राज्य केलिए अपूरणीय क्षति है।

श्री मरांडी ने कहा कि स्व सिंह संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी थे जिन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से झारखंड की सेवा की।

शोक व्यक्त करने वाले प्रदेश के नेताओं में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,अर्जुन मुंडा,चंपई सोरेन,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद,

बाल मुकुंद सहाय,विकास प्रीतम,गंगोत्री कुजूर ,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह,प्रदेश मंत्री गणेश मिश्र,सरोज सिंह,सुनीता सिंह,दीपक बंका,हेमंत दास,शिवपूजन पाठक,अशोक बड़ाइक,योगेंद्र प्रताप सिंह,

प्रतुल शाह देव,अजय साह,रमाकांत महतो, प्रदीप सिन्हा, अविनेश कुमार सिंह,राफिया नाज,विजय चौरसिया,जेबी तुबिद,अमित मंडल,अमर प्रीत सिंह काले गीता कोड़ा,विजय चौरसिया आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों