27 अगस्त से झारखंड के व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों में “हम स्वदेशी सामग्री बेचते हैं” का बोर्ड लगाएंगे: चेंबर अध्यक्ष

0
IMG-20250817-WA0072

झारखंड चैंबर देश का पहला चैंबर है जिसने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस पहल की: संजय सेठ 

RANCHI: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा चैम्बर भवन में रविवार को प्रेस वार्ता आयोजित हुई।

कार्यक्रम में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

लोकल फॉर वोकल का संकल्प अब धरातल पर दिख रहा है।

छोटे-छोटे व्यवसायी यदि अपने प्रतिष्ठान पर ‘हमारे यहां स्वदेशी सामग्री बिकती है’ का बोर्ड लगाएं,

तो यह अभियान मजबूत होगा। इस अभियान को गति देने के लिये उन्होंने झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह देश का पहला चैंबर है जिसने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस पहल की है।

चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने कहा कि 27 अगस्त से झारखंड के व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों में “हम स्वदेशी सामग्री बेचते हैं” का बोर्ड लगाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह कदम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि व्यापारी वर्ग आत्मनिर्भर भारत का आधार है। उन्होंने कहा कि जब-जब देश को ज़रूरत हुई है, व्यापारियों ने आगे बढ़कर योगदान दिया है।

लोकल फॉर वोकल को चैंबर हर स्तर पर आगे बढ़ाएगा। 27 अगस्त से सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों में स्वदेशी बोर्ड लगाएंगे।

यह कदम न सिर्फ छोटे कारोबारियों को ताकत देगा, बल्कि झारखंड की अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा देगा।

उन्होंने यह भी कहा कि झारखण्ड चैम्बर की ओर से कार्यकारिणी सदस्य राम बांगड़ इस अभियान को गति देने में मुख्य भूमिका में रहेंगे।

पूर्व अध्यक्ष महेश पोद्दार ने कहा कि आज देश रक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में मज़बूत कदम बढ़ा रहा है।

उन्होंने व्यापारियों से स्वदेशी का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा हाल ही में जीएसटी दरों में कमी की घोषणा से व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को लाभ होगा।

इससे न केवल व्यापार सुगम होगा, बल्कि उद्योग जगत को भी प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलेगी।

रक्षा राज्यमंत्री ने यह भी कहा कि आगामी 27 अगस्त को स्टिकर लॉन्च कर, स्वयं भी चैम्बर के साथ मिलकर प्रतिष्ठानों में जाकर स्टिकर लगाकर दुकानदारों को स्वदेशी के लिये प्रोत्साहित करेंगे।

सह सचिव विकास विजयवर्गीय ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान में व्यापारी वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

चैंबर का संकल्प है कि हम स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर न केवल व्यापार को सशक्त करेंगे बल्कि झारखंड की अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा देंगे।

प्रेस वार्ता में झारखण्ड चैम्बर के अध्यक्ष परेश गट्टानी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव विकास विजयवर्गीय, पूर्व अध्यक्ष आर.के. सरावगी,

महेश पोद्दार, पवन शर्मा, कुणाल अजमानी, कार्यकारिणी सदस्य राम बांगड़, रोहित पोद्दार, मुकेश अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल,

अमित शर्मा सदस्य आर.के. गरोडिया, किशन अग्रवाल, कुणाल विजयवर्गीय, सुनील गुप्ता, प्रमोद सारस्वत और अरुण जोशी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों