पीएम के विकसित भारत और स्वदेशी संकल्प के प्रति प्रतिबद्ध है रांची : संजय सेठ

विकसित भारत के संकल्प के साथ स्वदेशी मैराथन में दौड़ी रांची
राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी और दौड़े 25 हजार लोग
RANCHI: विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ रांची में स्वदेशी मैराथन आज संपन्न हुआ। भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ के मार्गदर्शन में संपन्न हुए।
इस मैराथन में 25000 लोगों ने दौड़ लगाई। 5.5 किलोमीटर का यह मैराथन रांची का ऐतिहासिक मैराथन बन गया।
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने इस मैराथन को हरी झंडी दिखाई।
इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रिटायर्ड कर्नल और भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायक वी०एन० थापर, झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक सहित गई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
मैराथन से पूर्व सभी प्रतिभागियों ने स्वदेशी का संकल्प पत्र भरा।
इसके साथ ही स्वदेशी को अपनाने और उसे बढ़ावा देने की शपथ ली। रक्षा राज्य मंत्री ने सभी प्रतिभागियों को मोराबादी मैदान में ही स्वदेशी का संकल्प दिलाया और विकसित भारत के लिए प्रतिबद्ध रहने का आग्रह किया।
मोराबादी मैदान से रवाना हुई मैराथन का दर्जनों स्थानों पर पुष्प वर्षा कर सामाजिक संगठनों के द्वारा अभिनंदन किया गया।
सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित हुए इस मैराथन में 33 स्कूल, 10 कॉलेज, 4 विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, 7 निजी संस्थानों के प्रतियोगी छात्र, 22 सामाजिक संगठन, 11 धार्मिक संगठन, 9 स्वयंसेवी संस्था, भाजपा कार्यकर्ता, भूतपूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट्स, भारतीय खेल प्राधिकरण,
झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन, विभिन्न खेलो के राज्यस्तरीय और राष्ट्रीय खिलाड़ी, एनएसएस कार्यकर्ता, एथलेटिक्स एसोसिएशन सहित कई संगठनों के लोग शामिल हुए।
स्वदेशी मैराथन में सरायकेला खरसावां और सिल्ली से आए कलाकारों ने छऊ नृत्य और पाईका नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति दी।
इस दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। यहां स्वास्थ्य जांच शिविर में हजारों लोगों ने स्वास्थ्य जांच भी करवाया।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने कहा कि स्वदेशी के संकल्प के साथ आयोजित हुआ यह मैराथन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्धि प्रदान करने वाला है।
इस मैराथन में युवाओं का उत्साह बता रहा है कि रांचीवासी भी प्रधानमंत्री जी के स्वदेशी संकल्प और विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर कदम पर तैयार है।
रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि यह मैराथन सिर्फ दौड़ नहीं है बल्कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस स्वदेशी के विचार का संकल्प लिया है, उसका प्रवाह है।
यह प्रवाह निरंतर जारी रहेगा। स्वदेशी के प्रति रांचीवासियों ने आज जो दृढ़ता दिखाई है, वह विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने वाला है।
आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहे भारत को एक नई गति प्रदान करने वाला है। रांची की जनता ने आज यह संदेश दे दिया कि स्वदेशी के प्रति रांची सदैव प्रतिबद्ध है और प्रधानमंत्री के हर आह्वान पर हर कदम पर रांची की जनता खड़ी है।
वहीं रिटायर्ड कर्नल वी० एन० थापर ने कहा कि रांची आकर उन्हें अद्भुत अनुभव मिला है। सेना देश की सुरक्षा करती है और नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वह देश को आत्मनिर्भर बनाएं।
मुझे खुशी है कि रांची की जनता आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है।
इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, सुश्री आरती कुजूर, डीएवी के प्राचार्य बिपिन राय, श्रीमती रौशनी खलको, सरदार परमजीत सिंह टिंकू, अस्मित सिंह शेट्टी, वरुण साहू,
धीरज महतो, रोमित नारायण सिंह, माहेश्वरी महासभा के अध्यक्ष मुकेश काबरा, मेरा युवा भारत के गौरव अग्रवाल, झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन से शिवेंद्र दुबे, प्रभाकर कुमार, रमेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।