केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी० आर० पाटिल जी से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दिल्ली में मुलाकात किया

0
IMG-20250909-WA0012

RANCHI: आज केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी० आर० पाटिल जी से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दिल्ली में मुलाकात किया।

इस मुलाकात के दौरान उन्हें रांची के सिल्ली प्रखंड के राढू बहुउद्देशीय जलाशय योजना, जो 1980 में अस्तित्व में आई थी;

इसकी वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। राज्य सरकार (झारखंड) की उदासीनता के कारण यह परियोजना वर्षों से लंबित पड़ी है।
स्वर्णरेखा नदी की सहायक राढू नदी पर आधारित यह परियोजना क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी।

इस परियोजना में बांध का निर्माण, पाइपलाइन सिंचाई प्रणाली, पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था, जल विद्युत उत्पादन, पेयजल आपूर्ति एवं औद्योगिक उपयोग हेतु जल की व्यवस्था किया जाना है।
परियोजना का महत्वपूर्ण और सकारात्मक पक्ष यह है कि इससे कोई विस्थापन नहीं होगा।

इसके साथ ही इस योजना के संचालित होने से सिल्ली एवं राहे प्रखंड के सैकड़ो गांव को दीर्घकालिक लाभ भी प्राप्त होगा।
वर्तमान समय में इस योजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत AIBP घटक के अंतर्गत शामिल किया गया है, जिसमें 60% केंद्रांश का प्रावधान है।
श्री पाटिल जी से आग्रह किया कि राज्य स्तर पर लंबित मामलों को निष्पादित करते हुए, इसे संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाए ताकि रांची लोकसभा क्षेत्र की बड़ी आबादी को परियोजना का लाभ मिल सके।

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 हेतु केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपना मतदान किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों